सिंगापुर फ्लाइट में AC फेल, एअर इंडिया ने दिल्ली पर 200+ यात्रियों को उतारा
दिल्ली में बुधवार रात एअर इंडिया की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट संख्या AI2380 में खराबी आ गई। इसके कारण 200 से ज्यादा यात्रियों को लगभग दो घंटे तक फ्लाइट में बैठाए रहने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया गया।
गांव में निकलेगी मोबाइल फ्लैश लाइट टार्च रैली
हल्द्वानी | अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 25 दिन पूरे हो चुके। लेकिन बागजाला गांव में भूमि के मालिकाना अधिकार, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव का अधिकार बहाल करने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर लालकुआं विधायक और भाजपा की राज्य सरकार, द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
जीएसटी सुधार से खनन क्षेत्र में आवास और लघु उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा
नई दिल्ली | खनन क्षेत्र से संबंधित वस्तुओं के लिए नई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों और स्लैब का आवास उद्योग और लघु उद्योगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नई दरों के तहत मार्बल और ट्रैवर्टीन और ग्रेनाइट ब्लॉक पर अब 5 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर लगेगा, जबकि पहले यह दर 12 फीसदी थी।
आंगनबाड़ी के नाम पर साइबर ठगी, दो खातों से सवा लाख रकम पार
मीरजापुर | उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में साइबर अपराधियों ने आंगनबाड़ी का पोषण टेकर बनकर फोन किया और कई लाभार्थियों को जाल में फंसाकर उनके खाते से पैसे उड़ा लिए। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
भारत-मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं,परिवार हैं: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं बल्कि परिवार हैं। भारत और मॉरीशस दो राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण नवंबर तक अंतिम रूप ले लेगा: पीयूष गोयल
नई दिल्ली/पटना | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण नवंबर तक अंतिम रूप ले लेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वार्ता आगे बढ़ रही है, उससे दोनों पक्ष संतुष्ट हैं।
खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना ने टीटीपी के 19 आतंकी मार गिराए
इस्लामाबाद | सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में तीन अलग-अलग अभियानों में 19 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना को नौ और 10 सितंबर को तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में यह सफलता मिली। सभी मारे गए आतंकी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हैं।
नेपाल पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवादों में घिरे तृणमूल विधायक
कोलकाता | पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले की डेबरा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक और पूर्व आईपीएस हुमायूं कबीर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नेपाल जैसी स्थिति का हवाला देते हुए भारत में भी जनविद्रोह की जरूरत बताई थी।
हरियाणा के पूर्व डीजीपी बने हिपा के महानिदेशक
चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा), गुरुग्राम का महानिदेशक नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए।
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस : मुख्यमंत्री ने राज्य के पहले ‘वनपाल स्मारक’ में वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गांधीनगर | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर गांधीनगर में राज्य के पहले ‘वनपाल स्मारक’ जाकर वन शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।