मुख्यमंत्री राहत कोष में असम सरकार ने किया पांच करोड़ रुपये का अंशदान
शिमला | हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार की ओर से विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
मंडी की पंचायतों में 20 से 26 सितम्बर तक आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभाएं
मंडी | राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मंडी की सभी ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितम्बर तक विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयार की जा रही मसौदा मतदाता सूची के पूर्वावलोकन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची ग्राम सभाओं के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि ग्रामीण स्तर पर इसकी जांच की जा सके और आवश्यकतानुसार सुधार किए जा सकें।
धमतरी जिले में होगा 5000 पौधा रोपण का रोपण
धमतरी | पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष चलाए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के तहत इस वर्ष धमतरी जिले में 5000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में लगभग 3000 पौधारोपण किया जा चुका है।
एनडीए की पांच पार्टियां एकजुट हो पंचामृत बना बिहार में बहा रही विकास की गंगा:विजय सिन्हा
पूर्वी चंपारण | बिहार में पांच पार्टियाँ एकजुट होकर एनडीए के रूप में पंचामृत बनाकर बिहार में विकास की गंगा बहाने का काम कर रही हैं।उक्त बाते बुधवार को पताही प्रखंड क्षेत्र के बखरी में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कही।
प्रयागराज में इण्टर के छात्र की धारदार हथियार से हत्या
प्रयागराज | उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में लाला का पुरवा गांव में बुधवार को बारहवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मॉडल स्कूल में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, लगभग 500 व्यक्ति हुए लाभान्वित
हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की पहल पर रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल रोशनाबाद में आरोग्या परियोजना के तहत पैनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की एकीकृत स्वास्थ्य परियोजना द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
‘बंगाल को दिल्ली नहीं, बंगाली चलाएगा’, जलपाईगुड़ी से सीएम ने केंद्र पर साधा निशाना
जलपाईगुड़ी | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दूसरे राज्यों में बंगाली भाषी मजदूरों पर हो रहे अत्याचार और असम से बंगाल के निवासियों के लिए एनआरसी नोटिस को लेकर शुरू से ही मुखर रही है। अब उत्तर बंगाल के अपने दौरे पर ममता ने इसी मुद्दे पर केंद्र पर फिर हमला बोली है। मुख्यमंत्री ने साफ़ शब्दों में कहा कि बंगाल को दिल्ली नहीं, बंगाली चलाएगा।
सिरमौर में भूस्खलन से अब भी 62 सड़कें बंद, लोक निर्माण विभाग को 92 करोड़ का नुकसान
नाहन | प्रदेश भर में मॉनसून ने भारी तबाही मचाई है। सिरमौर जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। लगातार हुई भारी वर्षा और भूस्खलन से यहां सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
सम्राट राणा ‘इनर 10s’ के आधार पर फाइनल से चूके, दिव्या फाइनल की दौड़ में बरकरार
नई दिल्ली | चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के दूसरे दिन बुधवार को भारत के खिलाड़ी सम्राट राणा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एपीएम) स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से बेहद करीब रह गए। वह केवल ‘इनर 10s’ की गिनती पर फाइनल से चूक गए। महिला 25 मीटर पिस्टल (एसपीडब्ल्यू) प्रिसिजन स्टेज में दिव्या टी.एस. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष आठ में अपनी जगह बनाए रखी और 11 सितंबर को होने वाले रैपिड-फायर स्टेज के बाद फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदारी कायम रखी।
आपदा में प्रधानमंत्री नहीं, हिमाचल के अभिभावक बने मोदी : भाजपा
धर्मशाला | प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा और राकेश शर्मा ने कहा कि आपदाग्रस्त हिमाचल का हाल जानने के लिए हिमाचल पंहुचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अभिभावक की तरह प्रभावित लोगों का दुख दर्द साझा किया है। बुधवार को धर्मशाला में संयुक्त पत्रकार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रभावित परिवारों से भी प्रधानमंत्री ने मुलाकात कर बातचीत की व उनके दुख दर्द के बारे में विस्तार से सुना।