ग्वालियरः एयरफोर्स बेस से फाइटर जेट ने भरी उड़ान, लोगों ने समझा भूकंप
ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज और हल्का कंपन महसूस हुआ। कुछ क्षणों के लिए लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। कई इलाकों में लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई, लेकिन बाद में जानकारी सामने आई कि यह आवाज दरअसल एयरफोर्स बेस से उड़ान भर रहे फाइटर जेट्स की थी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
ट्राई ने रेवाड़ी में किया मोबाइल नेटवर्क का टेस्ट, जिओ अव्वल, बीएसएनएल फिसड्डी
रेवाड़ी | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हरियाणा के रेवाड़ी में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता की जांच के लिए इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) किया। इस टेस्ट में कॉल सेटअप सफलता दर में रिलायंस का जिओ शत प्रतिशत सफलता के साथ नंबर एक पर रहा जबकि 99.51 फीसदी के साथ एयरटेल नंबर दो और वीआई नंबर तीन पर रहा। वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएनएनएल 92 फीसदी प्रदर्शन के साथ सबसे फिसड्डी रही।
धमतरी जिले के श्रध्दालु करेंगे श्री रामलला का दर्शन, दल हुआ रवाना
धमतरी | श्री रामलला दर्शन के लिए जिले से श्रद्धालुओं का दल आज बुधवार को रवाना हुआ। महापौर रामू रोहरा और अध्यक्ष जनपद अंगीरा ध्रुव ने आज जनपद पंचायत परिसर से तीर्थ यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी श्रद्धालु श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) में श्री रामलला के दर्शन करेंगे। महापौर रामू रोहरा ने सभी यात्री श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
छात्रों की आत्महत्या रोकने के लिए एम्स ने एआई आधारित “नेवर अलोन” एप किया लॉन्च
नई दिल्ली | आत्महत्या के मामलों की रोकथाम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने बुधवार को “नेवर अलोन” नामक एआई आधारित एप लॉन्च किया।
फिच ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी किया
नई दिल्ली | वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। इससे पहले फिच ने 6.5 फीसदी की दर से भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने का अनुमान जताया था।
बांग्लादेश से 2009 में आए प्रमथ रंजन को मिली भारतीय नागरिकता
उत्तर 24 परगना | पश्चिम बंगाल में बागदा के हेलेंचा बैंचीडांगा इलाके में रह रहे बांग्लादेश के पूर्व डाककर्मी प्रमथ रंजन विश्वास ने भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली है। सितंबर, 2025 में नागरिकता का प्रमाणपत्र हाथ में पाकर वे भावुक हो गए और बोले “अब कोई मुझे भारत से बाहर नहीं निकाल पाएगा। मैं भारतीय नागरिक हूं, भारत सरकार ने मुझे मान्यता दी है।”
मुंबई में अग्निवीर की राइफल चुराने के फरार दो आरोपित तेलंगाना में गिरफ्तार
मुंबई | मुंबई के नेवीनगर में ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर (नौसेना कर्मी) की राइफल चुराने के फरार दो आरोपितों को पुलिस ने तेलंगाना के आसिफाबाद जिले में गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों को मुंबई लाने की प्रक्रिया शुरु की गई है।
डोडा ज़िले में लगातार दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा लागू
जम्मू | जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा लागू रही। यहाँ आप विधायक मेहराज मलिक की जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत के विरोध में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं।
नेपाल में बिगड़े हालात के मद्देनजर यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
पड़ोसी देश नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस 24 घंटे सोशल मीडिया की पोस्टाें पर भी नजर रख रही है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कक्ष बनाया गया है।
ट्राई ने डीपीओ को मासिक और तिमाही आधार पर रिपोर्ट देने का दिया आदेश
नई दिल्ली | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी और डीटीएच जैसे वितरण प्लेटफॉर्म ऑपरेटरों (डीपीओ) को अब मासिक और तिमाही आधार पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसमें ऑपरेटर डीटीएच कंपनियां, मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ), हेडएंड-इन-द-स्काई (एचआईटीएस) और आईपीटीवी सर्विस देने वाले शामिल हैं।