क्रिकेटर भुवनेश्वर ने फोर्टिस अस्पताल में पीआईसीयू केंद्र का किया उद्घाटन
गौतम बुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद के ग्रेटर नोएडा में स्थित फोर्टिस अस्पताल में अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) का मंगलवार को मशहूर क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने उद्घाटन किया।
महिला एशिया कप के सुपर-4 में अजेय अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम
नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम महिला एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में अपने अजेय अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हांगझोउ में चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अहम चरण में भारत का सामना मेज़बान चीन, मौजूदा चैंपियन जापान और कोरिया जैसी मजबूत टीमों से होगा।
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 23 को
सुलतानपुर | उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में मंगलवार काे सुनवाई हुई। काेर्ट में कोतवाली देहात क्षेत्र के पीताम्बरपुर निवासी गवाह अनिल मिश्र की गवाही दर्ज की गई। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह शुरू की, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। न्यायालय ने शेष जिरह के लिए 23 सितंबर की तिथि नियत की है।
मंदिरबाजार में गैस सिलेंडर धमाके से उड़ा घर का छत
दक्षिण 24 परगना | जिले के मंदिरबाजार के रामनाथपुर इलाके में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक घर का पूरा छत उड़ गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
देश के खिलाफ साजिश मामले में एनआईए की 6 राज्यों में छापेमारी, डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
नई दिल्ली | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश मामले में सोमवार को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 21 ठिकानों पर की गई छापेमारी में डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।
विशाखापट्टनम कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, नौसेना की मदद से घंटों बाद बुझाई गई लपटें
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं और हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिला। यह घटना रविवार दोपहर की है, जब ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम कैमिकल (EIPL) में भीषण आग लग गई।
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फिर दोहराया- किसी भी युद्ध में थल सेना की भूमिका महत्वपूर्ण
नई दिल्ली | सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक बार फिर किसी भी युद्ध में थल सेना की भूमिका को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया है। जनरल द्विवेदी ने युद्ध के बदलते स्वरूप और परिवर्तनकारी सुधारों के तहत उभरती तकनीकों को अपनाने के भारतीय सेना के प्रयासों पर भी बात की। सेना प्रमुख ने दोहराया कि चूंकि, हमारे सामने ढाई मोर्चों पर खतरा है, इसलिए जमीन ही हमेशा जीत की मुद्रा बनी रहेगी। उन्होंने जोर दिया कि सेनाओं का थिएटराइजेशन ही इसका समाधान है, क्योंकि कमान की एकता ज्यादा जरूरी है।
उपराष्ट्रपति चुनाव : नए संसद भवन में पहला वोट डाला प्रधानमंत्री मोदी ने
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटिंग का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। उनका आज बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले सुबह 10 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने पर प्रधानमंत्री मोदी नए संसद भवन पहुंचे और अपना वोट डाला।
प्रल्हाद जोशी बुधवार को अत्याधुनिक ईवी परीक्षण सुविधा का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली | केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी 10 सितंबर को कोलकाता के अलीपुर क्षेत्रीय प्रयोगशाला में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परीक्षण सुविधा का उद्घाटन करेंगे।
टायर शोरूम में लगी आग,डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख
झांसी | उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में थाना व कस्बा गुरसरांय में रेंज चौराहा स्थित जैन टायर्स शोरूम में सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे टायर, मशीनें व कीमती सामान जलकर राख हो गए।