कृषि मंत्री ने ज्वाली क्षेत्र में बरसात व भूस्खलन से हुए नुकसान का लिया जायजा
धर्मशाला | कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की कोटला, सोलधा, नियांगल, त्रिलोकपुर तथा भाली ग्राम पंचायतों का दौरा किया और भारी बरसात व भू-स्खलन से हुए नुकसान का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का पक्का घर का सपना हो रहा साकार
रायपुर | प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कच्चे घरों से पक्के घरों में शिफ्ट हुए परिवार अब सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला के जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत गामावाड़ा के नियद नेल्ला नार क्षेत्र में मात्र 135 दिनों में एक आवास का निर्माण कार्य पूरा किया गया, जबकि सामान्य परिस्थितियों में जिले में निर्माण कार्यों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है।
महिलाओं के साथ हमेशा रहेगा महिला आयोग : पुष्पा पांडे
बरेली | नव पंख फाउंडेशन की ओर से राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे के सफलतम कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को बरेली के एक रेस्टोरेंट में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुष्पा पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य महिला आयोग महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
तवी नदी में बाढ़ के बाद जम्मू में राहत और बचाव कार्य जारी
जम्मू | जम्मू कश्मीर में तवी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित जम्मू के निचले इलाको में राहत एवं बचाव कार्य और मलबा हटाने का काम तेज़ कर दिया है। प्रभावित इलाकों में पानी और बिजली की आपूर्ति काफी हद तक बहाल कर दी गयी है।
गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था : सीएम योगी
गोरखपुर | पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में 2251 करोड़ रुपये के निवेश और विकास परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया। निवेश की परियोजनाओं में मल्टीनेशनल कम्पनी कोका कोला के बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन, देश में अग्रणी प्लास्टिक उत्पाद-पैकेजिंग कम्पनी टेक्नोप्लास्ट की यूनिट का लोकार्पण शामिल है।
जीएसटी दरों में कमी तथा आमजन को राहत पहुंचाने का कदम स्वागत योग्यः नरेन्द्र सिंह तोमर
भोपाल | मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की 140 करोड़ आबादी के हित में गांव, गरीब, किसान और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए जीएसटी दरों को चार की जगह सिर्फ दो स्लैब में करने का अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
बच्चों की कहासुनी में हत्या कर फरार हुआ आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार | बच्चों के बीच मामूली कहासुनी के चलते हुई मारपीट व उपचार के दौरान मौत के मामले में फरार हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाइप को बरामद कर लिया है।
अनंत चतुर्दशी काे मेन रोड से भगवान श्रीगणेश की विसर्जन झांकी निकालने सक्षम ने साैंपा ज्ञापन
जगदलपुर | बस्तर जिला मुख्यालय में अनंत चतुर्दशी पर मेन रोड से शहर में स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन करने हेतु व्यवस्था करने की मांग को लेकर सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने एसडीएम को आज गुरूवार काे ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सक्षम पदाधिकारियों ने कहा है कि इस साल भी पिछले साल की तरह 6 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी और अनंत चतुर्दशी का पर्व पड़ रहा है।
सरकार 24 रुपये किलो बेचेगी प्याज, जोशी ने मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली | केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को यहां एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर 24 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की खुदरा बिक्री का शुभारंभ किया।
सौ साल पुराना है धमतरी का गणेश चौक
धमतरी | धमतरी के रामबाग इलाके में स्थित नूतन हायर सेकेण्डरी स्कूल के पास है गणेश चौक, जिसे भगवान गणेश जी के नाम पर रखा गया है। इस चौक का नामकरण लगभग सौ साल पहले हुआ था।