जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर अब नहीं लगेगा जीएसटीः सीतारमण
नई दिल्ली | जीएसटी परिषद ने पॉलिसी धारकों को बड़ी राहत दी है। अब व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम सस्ते हो जाएंगे। दरअसल, इन बीमा उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट दे दी गई है। संशोधित दरें 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।
सीपीएल 2025: सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई जगह
नई दिल्ली | त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में बुधवार रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार) सेंट लूसिया किंग्स ने हाई-फ्लाइंग त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 53 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ किंग्स नाइट राइडर्स के बाद सीपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई।
एशिया कप से पहलेलगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास
ढाका | बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है।
जीएसटी दरों में व्यापक सुधारों को मंजूरी, दैनिक इस्तेमाल के सामान पर दरें घटीं
नई दिल्ली | जीएसटी परिषद ने बुधवार को आम सहमति से माल एवं सेवा कर जीएसटी में व्यापक सुधारों को मंजूरी दे दी है। इन सुधारों के तहत साबुन, साइकिल, टीवी और व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा जीवन बीमा पॉलिसी जैसे आम उपयोग के उत्पादों पर जीएसटी की दरें कम की गई हैं। छेना, पनीर, रोटी और पराठा पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा। इसके अलावा जीवन रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी शून्य होगा।
असमिया फ़िल्म जगत को आगे बढ़ा रहा निगम : मुख्यमंत्री डॉ. सरमा
गुवाहाटी | असम राज्य फ़िल्म वित्त एवं विकास निगम की स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुभकामनाएं दी हैं।
पानीपत:आईबी कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
पानीपत | पानीपत स्थित आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा तीन दिवसीय करवा चौथ थाली सजाना, दिया सजाना व करवा और फैब्रिक, पेंटिंग कार्यशाला के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गृह विज्ञान विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला के तीसरे दिन फैब्रिक पेंटिंग सिखाई गई । महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए इस तरह के स्किल आधारित आय जरूरी है।
अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी धराये
सिलीगुड़ी | सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक के नाम अमल चंद्र रॉय और उनके दो बेटे गौतम रॉय तथा पंकज रॉय है।
हिसार : ऋषिकुल की छात्रा शिवानी ने रजत जीतकर किया नाम रोशन
हिसार | न्यू मॉडल टाउन स्थित ऋषिकुल विद्या मंदिर की कक्षा छठी की होनहार छात्रा शिवानी वर्मा पुत्री सुरेश कुमार ने अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।
शहर चलो अभियान 2025 के तहत गुरुवार से शुरू होंगे प्री-कैंप
जयपुर | नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शहर चलो अभियान 2025 (15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक) की तैयारियों के सम्बन्ध में बुधवार को निगम मुख्यालय पर जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। आयुक्त ने अभियान के तहत 7 जोनों में वार्डवार 04 सितंबर से 13 सितंबर के बीच प्री-कैम्प आयोजित करने एवं प्री-कैम्पों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
फरीदाबाद : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी, हालातों पर बनाए हुए है नजर : विक्रम सिंह
फरीदाबाद | जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और हालात पर निरंतर नजर बनाए हुए है। प्रभावित इलाकों में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संस्थाओं (एनजीओ) की टीम समन्वयित रूप से कार्य कर रही हैं।