24 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार
कूचबिहार | पश्चिम बंगाल में कूचबिहार के घोक्साडांगा में पुलिस ने दाे महिला तस्कराें समेत चार लाेगाें काे गिरफतार कर 24 किलो गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
हरियाणा में बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरने और पेड़ गिरने से छह की मौत, 16 घायल
चंडीगढ़ | हरियाणा में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। हरियाणा में मंगलवार की रात व बुधवार की सुबह बारिश के कारण मकान गिरने व अन्य घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 घायल हो गए। घायलों में छह स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
सपा महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास का किया घेराव
लखनऊ | समाजवादी पार्टी महिला सभा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गुलिस्ता कालोनी स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास का घेराव किया। हाथ में टोटी लेकर पहुंची महिला सभा की महिलाओं ने केतकी सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के समय विधायक केतकी सिंह अपने क्षेत्र में हैं।
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा छात्रसभा ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन
लखनऊ | बाराबंकी के श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठचार्ज के विरोध में बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम स्वरूप विश्वविद्यालय की अनियमितताओं की जांच की मांग की। राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर धरनास्थल इको गार्डन भेज दिया।
1 से 8वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए जरूरी: दो साल में पास करनी होगी TET, जानें हर सवाल का जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं को पढ़ाने वाले यानी कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों के बारे में महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को दो साल में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास करनी होगी नहीं तो उनकी नौकरी चली जाएगी।
‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ के उद्घाटन में बोले प्रधानमंत्री मोदी, भारत बनेगा फुल स्टैक सेमीकंडक्टर नेशन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यशोभूमि, नई दिल्ली में ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत अब सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में केवल बैकएंड वर्क तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तेजी से एक फुल स्टैक नेशन बनने की ओर अग्रसर है। देश डिज़ाइन से लेकर निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया स्वयं करेगा।
पीएम मोदी का बड़ा बयान: दुनिया का भारत पर भरोसा, अब हमें कोई नहीं रोक सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है और उसके साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने को तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर के इकोसिस्टम में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा: बिहार में SIR के लिए सिर्फ आधार कार्ड पर्याप्त नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आधार कार्ड पर बड़ा फैसला सुनाया है। सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि आधार कार्ड को नागरिकता के प्रमाण के रूप में पेश नहीं किया जा सकता है। आधार का स्टेटस कानून के दायरे में रहे तो बेहतर होगा।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने का लगाया आरोप
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने और अमेरिकी टैरिफ के चलते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में होने वाले नुकसान को लेकर आगाह किया है।
अफगानिस्तान में भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
अफगानिस्तान में रविवार देर रात आए भूकंप में 800 से ज्यादा लोगों की जान चले जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आई इस आपदा में जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं।