आदिवासी UCC के दायरे में नहीं आएंगे, किरेन रिजिजू ने कहा- अपनी पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार जीवन यापन करेंगे
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों के आदिवासियों को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के दायरे से बाहर रखा जाएगा ताकि वे अपनी पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार स्वतंत्रता से जीवन जी सकें।
जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में हुई भारी बारिश, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और भू-कटाव से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर जम्मू में हैं।
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआँ-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
बरेली | आगामी त्याेहार दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लालकुआँ से कोलकाता के लिए त्याेहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04 सितम्बर से 13 नवम्बर तक हर गुरुवार लालकुआँ से चलेगी, जबकि वापसी में 06 सितम्बर से 15 नवम्बर तक हर शनिवार को कोलकाता से रवाना होगी।
त्रिकुटा नगर में वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए आयुष्मान वय वंदना कार्ड
जम्मू | भाजपा जम्मू-कश्मीर के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने रविवार को त्रिकुटा नगर वेलफेयर सोसाइटी कार्यालय में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा हेल्थ एंड मेडिकल सेल के संयोजक पुनीत महाजन, भाजपा वरिष्ठ नेता शैलजा गुप्ता और सोसाइटी के अध्यक्ष राजिंदर प्रसाद कक्कड़ मौजूद रहे।
पांच लाख का लोन लेने के लिए गंवाए 15.47 लाख, केस दर्ज
मुरादाबाद | महानगर मुरादाबाद थाना कटघर क्षेत्र निवासी निर्यात फर्म संचालक ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि अज्ञात साइबर अपराधी ने 5 लाख का लोन देने के नाम पर उसे 15.47 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध और साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र गंगवार ने बताया कि मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
राधा अष्टमी की धूम, बरसाना सहित ब्रज क्षेत्र में लाडली जी के जन्म पर हर्षोल्लास
आगरा | श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद रविवार को श्री राधा अष्टमी पर मथुरा में बरसाना सहित ब्रज के जनपदों में राधा अष्टमी बड़ी श्रद्धा, धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
साइकलिंग व ट्रैकिंग में छात्रों दिखाया दमखम
हरिद्वार | शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं यूजीसी द्वारा निर्देशित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस के समापन पर गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने साइकलिंग एवं ट्रैकिंग इवेन्ट आयोजित किए।
भारत नेतृत्व वाले ब्रिक्स ने जी-7 को पछाड़ा, अमेरिकी अर्थशास्त्री ने ट्रंप को दी कड़ी चेतावनी
भारत की अगुआई वाले ब्रिक्स ने वैश्विक उत्पादन के मोर्चे पर अमेरिका के प्रभुत्व वाले संगठन जी-7 को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिक्स देशों की वैश्विक उत्पादन में हिस्सदारी 35 प्रतिशत हो गई है। वहीं, जी 7 का वैश्विक उत्पादन में योगदान 28 प्रतिशत है।
पीएम मोदी के जापान-चीन दौरे से ट्रंप को झटका, भारत ने अर्थव्यस्था के लिए सक्रिय की डिप्लोमेसी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एशिया के दो बड़े आर्थिक ताकतों चीन और जापान की यात्रा पर हैं। भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ और संबंधों में तनाव के बीच पूरी दुनिया की निगाहें पीएम मोदी इस यात्रा पर हैं।
धमतरी में गौठान सेवा के लिए आगे आया जैन समाज
धमतरी | नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा संचालित गौठान सेवा कार्य को अब सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिलने लगा है। इसी कड़ी में गुरुवार 28 अगस्त को जैन समाज के पदाधिकारीगण महापौर रामू रोहरा से मुलाकात करने पहुंचे और गौठान में मवेशियों की देखभाल, चारा-भूसा उपलब्ध कराने तथा अन्य आवश्यक सहयोग देने की घोषणा की।