नोएडा डे केयर सेंटर में सहायिका द्वारा 15 महीने की बच्ची के साथ क्रूरता, VIDEO वायरल
उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के डे केयर सेंटर में 15 माह की बच्ची से क्रूरता का सीसीटीवी सामने आया है। आरोप एक नाबालिग सहायिका पर है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि उसने बच्ची को बुरी तरह से पीटा। उसने बच्ची के मुंह में खिलौना ठूंस दिया।
वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका गिरफ्तार; अखिलेश ने बैरिकेडिंग तोड़ी, महिला सांसद बेहोश
वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले गई।
‘कोसी का नाम आते ही बिहार चुनाव याद आ जाता है’, सांसदों के फ्लैट उद्घाटन पर PM मोदी का तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने सिंदूर का पौधा भी लगाया।
निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी आयकर बिल 2025, जानिए क्या होंगे बदलाव
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में नया आयकर बिल 2025 (Revised Income Tax Bill, 2025) पेश करेंगी। पिछले हफ्ते बिल लोकसभा में पेश किया गया था। हालांकि,लोकसभा स्थगित हो गई थी। आज (11 अगस्त) को वित्त मंत्री फिर से लोकसभा के पटल पर बिल रखेंगी।
प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर और स्वदेशी भारत के मंत्र को अपनाएं : रामदेव
योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ में श्रावणी उपाकर्म के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर यज्ञ के साथ पतंजलि गुरुकुलम् व आचार्यकुलम् के छात्र-छात्राओं का उपनयन संस्कार कराया गया। बहन रेनू श्रीवास्तव, साध्वी देवप्रिया, डॉ. ऋतम्भरा शास्त्री, बहन अंशुल, बहन पारूल के साथ-साथ पतंजलि गुरुकुलम् व आचार्यकुलम् की छात्राओं तथा संन्यासिनी बहनों ने स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण को राखी बांधकर रक्षा का आशीर्वाद लिया।
शहीद अरविंद यादव की अंत्येष्टि में पहुंचे मंत्री अनिल राजभर, श्रद्धांजलि की अर्पित
वाराणसी। जनपद चंदौली के सकलडीहा के मौलानापुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान अरविंद कुमार यादव के शहीद होने की सूचना मिलने पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राहुल गांधी का आरोप, वोट की चोरी से मोदी बने प्रधानमंत्री; चुनाव आयोग पर भी सवाल
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
अमेरिकी टैरिफ पर पीएम मोदी की आज उच्च स्तरीय बैठक, बड़े फैसलों की संभावना
अमेरिका ने भारत समेत दर्जनों देशों पर आधिकारिक तौर पर टैरिफ लगाना शुरू कर दिया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अमेरिका द्वारा हाल ही में भारतीय निर्यात पर लगाए गए भारी टैरिफ वृद्धि के प्रभाव का आकलन किया जाएगा।
बिहार चुनाव से पहले चुनाव अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, ECI का एलान
चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए चुनाव अधिकारियों के मानदेय को बढ़ा दिया है। आयोग ने पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों, मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वरों और अन्य अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि की है।
200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, 3 जवानों ने दी शहादत
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के बसंतगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई। कंडवा इलाके के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए एक गहरी खाई में जा गिरा।