धराली आपदा: एक अधिकारी-8 जवान लापता, 70 का रेस्क्यू, गंगोत्री में 200 लोग अब भी फंसे
उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित धराली में बादल फटने से आई बाढ़ में अब तक 3 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 70 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। प्रशासन के हवाले से सेना ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 8 जवान लापता हैं।
उप राष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया आज से होगी शुरू
उप राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार 7 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो रही है। आज उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 9 सितंबर को इसके लिए मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थगत कारणों से अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं तेज थीं।
राहुल गांधी का बयान: ट्रंप दे रहे धमकी, मोदी नहीं कर पा रहे विरोध; अडाणी जांच ने किया मजबूर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि PM नरेंद्र मोदी, ट्रम्प की धमकियों के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि अडाणी के खिलाफ अमेरिकी जांच चल रही है। ऐसे में मोदी के हाथ बंधे हुए हैं। मोदी का AA (अडाणी-अंबानी) के साथ क्या संबंध है, यह उजागर हो चुका है।
उत्तराखंड के धराली में राहत और बचाव अभियान जारी, शासन ने जारी किए 20 करोड़, राज्य में बारिश का ऑरेंज व यलो अलर्ट
उत्तरकाशी जिले के धराली के खीरगाढ़ में मंगलवार को बादल फटने से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अपर सचिव आनंद स्वरूप ने आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को 20 करोड़ की धनराशि जारी की है।
हिमाचल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, 4 नेशनल हाईवे और 613 सड़कें अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में बीती रात से जारी भारी वर्षा के चलते जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आज कई जिलों में स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
ग्लोबल साइबर फ्रॉड पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक वैश्विक साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और तीन राज्यों में 11 ठिकानों पर छापेमारी की।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, आर्टिकल 370 हटने की तारीख पर ही कहा विदाई
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 1:12 बजे अंतिम सांस ली।
“मुझसे ट्यूशन ले लो, अभी 30-40 साल सीखना पड़ेगा” — राज्यसभा में विपक्ष पर भड़के जेपी नड्डा
संसद में CISF की तैनाती पर विपक्ष के हंगामे के बाद बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने सबकी जमकर क्लास लगाई है। जेपी नड्डा ने विपक्षी सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि आपको मुझसे ट्यूशन ले लेना चाहिए।
बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी
रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष यहां पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी 17,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के तहत अनिल अंबानी से पूछताछ कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी की फिलिपींस के राष्ट्रपति के साथ हैदराबाद हाउस में अहम वार्ता, पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं मार्कोस
भारत और फिलीपींस के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर आज अपनी समकक्ष द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।