एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनीं संन्यासिनी, किन्नर अखाड़े ने दी “महामंडलेश्वर” की उपाधि
पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया है और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में किन्नर अखाड़ा की “महामंडलेश्वर” की उपाधि ग्रहण की है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि ममता कुलकर्णी को आध्यात्मिक नाम “यमाई ममता नंदगिरी” दिया गया है।
बुरे वक्त से निकलने में मदद करेंगी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया सबसे कारगर
आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक, दार्शनिक और अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने हमें कई नियमों के बारे में बताया था। इन नियमों को अपनाकर हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हम सभी के जीवन में एक बुरा समय आता है और इससे निकलना हर कोई चाहता हैं।
महाकाल मंदिर भस्म आरती दर्शन के लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालु उसी रात दर्शन कर सकेंगे अनुमति कंफर्म होने पर
यदि आप बाहर से उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्मार्ती दर्शन करने आ रहे हैं और अगले दिन पुन: अपने गंतव्य पर जाना है,तो संभव है कि आपको भस्मार्ती दर्शन का पंजीयन उसी रात मिल जाए और आप भस्मार्ती में शामिल हो जाएं। इसके लिए आपको शाम 7 बजे के पूर्व महाकाल मंदिर पहुंचना होगा।
बदली गई मोटापे की परिभाषा, अब दो स्टेज से होगा इसका आकलन
भारत में अब मोटापे की परिभाषा को बदला गया है। पहले सिर्फ बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) से मोटापे का पता चलता था, लेकिन अब इसके लिए दो स्टेज निर्धारित किए गए हैं।
अक्षय कुमार ने परेश रावल संग कुछ यूं सेलिब्रेट किया मकर संक्रांति
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित भूत बांग्ला में नजर आने वाले हैं। अभिनेता फिलहाल जयपुर में हॉरर कॉमेडी की शूटिंग कर रहे हैं। अब मकर संक्रांति 2025 के अवसर पर अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया, इसमें वह परेश रावल के साथ पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं।
हर 12 साल में ही क्यों लगता है कुम्भ मेला? क्या है इसका महत्व?
कुम्भ मेला लगने वाला है। यह हर 12 साल में चार स्थानों हरिद्वार, प्रयागराज (इलाहाबाद), उज्जैन और नासिक में आयोजित होता है। कुंभ मेला इसलिए लगाया जाता है क्योंकि यह पौराणिक अमृत कलश की कथा, खगोलीय घटनाओं और कई अन्य धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा है। लेकिन कुम्भ मेला हर 12 साल पर ही क्यों लगता है, चलिए इसका कारण जानते हैं।
राशिफल : 13 जनवरी, 2025
मेष : अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8
भारत के महान सपूत लाल बहादुर शास्त्री जी की 59वीं पुण्यतिथि
जय जवान जय किसान’ का नारा देने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भारत की घरती पर जन्मे ऐसे महापुरुषों में से हैं, जिन्होंने परिश्रम, कर्तव्य और आचरण से ना केवल अपने देश का मान बढ़ाया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मिसाल पेश की है। उन्होंने छोटी उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया और कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने। सिर्फ इतना ही नहीं लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भी थे।
घर को दें त्योहार का खास लुक, देखें लेटेस्ट पोंगल रंगोली डिजाइन
पोंगल का त्योहार दक्षिण भारत में खास तौर पर मनाया जाता है, जिसमें खुशहाली और समृद्धि का स्वागत किया जाता है. इस त्योहार पर रंगोली बनाने की परंपरा विशेष महत्व रखती है. रंग-बिरंगे रंगों से सजी सुंदर रंगोली न केवल घर को आकर्षक बनाती है, बल्कि यह शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक भी मानी जाती है
वर्ल्ड एम्बुलेंस डे: बारह जनवरी को दौ सौ एम्बुलेंस चालक होंगे सम्मानित
वर्ल्ड एम्बुलेंस डे के अवसर पर बारह जनवरी को एपेक्स हॉस्पिटल की ओर से “इमरजेंसी हीरो रैली“ का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के दो सौ से अधिक एम्बुलेंस चालकों को उनकी इमरजेंसी त्वरित सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा एवं उनके सम्मान में “इमरजेंसी हीरो रैली“ आयोजित की जाएगी।