मुख्यमंत्री के आदेश के बाद श्रमिकों का वेतन रोकने और जालसाजी कर कैमरून भेजने वाले नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद कैमरून में फँसे झारखण्डी श्रमिकों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैमरून(मध्य अफ्रीका) में फंसे झारखण्ड के 47 प्रवासी श्रमिकों के वेतन भुगतान ना किए जाने के संदर्भ में प्राप्त शिकायत पर श्रमायुक्त को निर्देश दिया है कि नियोजकों/नियोक्ताओं और मिडिलमैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करें।
बारिश के बाद ठंड का सितम, 5.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान,अगले 24 घंटे में होगी और गिरावट
राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में गिरावट होने से आमजनों की परेशानी बढ़ने लगी है। खासकर शाम के बाद कनकनी बढ़ने लगती है और लोग अपने घरों में सिमटकर रह जाते हैं।
झारखंड में अब शीतलहर की संभावना
दो दिनों के बादल और बारिश के बाद आज से मौसम साफ हो गया है। आसमान के साफ होते ही ठंड में काफी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अभी राज्य में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आने वाली है।
11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 11697.45 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट में सबसे अधिक पैसा महिला बाल विकास विभाग को आवंटित किया गया है। जिसके तहत सरकार मंईयां सम्मान योजना के लिए 6390.55 करोड़ आवंटित की है।
सिरमटोली केबल स्टे ब्रिज का निर्माण शुरू
सिरमटोली फ्लाइ ओवर को पटेल चौक से निवारणपुर की ओर से जोड़ने के लिए केबल स्टे ब्रिज बनाया जा रहा है। यह रांची रेलवे स्टेशन की लाइन के ऊपर बन रहा है।
राज्य के सर्वांगीण विकास में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भूमिका अहम
झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को रवींद्रनाथ महतो के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने सबसे पहले रविंद्र नाथ महतो को फिर से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास का निरीक्षण करते दिखे हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
तापमान में आएगी 5 डिग्री तक की गिरावट, बढ़ेगी ठंड
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बेमौसम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। सोमवार को सुबह से घना कोहरा रहा। फिर लगभग पूरे दिन रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही।
झारखंड विधानसभा में कुछ अनोखा हुआ, ‘नए चेहरों’ की ‘नई शुरुआत’ जानिए क्या है नई राजनीति का संकेत
छठी विधानसभा का पहले सत्र का पहला दिन विधायकों के शपथ के नाम रहा। प्रोटेम स्पीकर प्रो स्टीफन मरांडी ने 80 विधायकों को शपथ दिलाई। 56 विधायकों ने हिंदी, 22 ने स्थानीय भाषा और दो ने उर्दू में शपथ ली।
झारखंड विधानसभा सत्र: सदन में 80 विधायकों ने ली शपथ, कार्यवाही 10 दिसंबर पूर्वाह्न 11 बजे तक स्थगित
षष्ठम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को दिन के 11 बजकर 15 मिनट में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने ने 80 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी।