नवरात्रि में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तैयार रांची पुलिस, एसपी राकेश सिंह ने बताई पूरी योजना
नवरात्र की शुरुआत के साथ ही राजधानी रांची में मां दुर्गा के भक्तों की भीड़ धीरे-धीरे पंडालों की ओर उमड़ने लगी है। पंचमी और षष्ठी के बाद यह भीड़ और ज्यादा बढ़ेगी, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष तैयारियां कर ली हैं।
कल से खुलेंगे पूजा पंडालों के पट, बकरी बाजार समेत कई पंडालों का उद्घाटन शुक्रवार को
रांची | राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां चरम पर हैं। पंडाल निर्माण अब अंतिम चरण में है। लगातार बारिश ने जरूर पूजा समितियों की दिक्कतें बढ़ाई हैं, लेकिन इसके बावजूद कारीगर दिन-रात मेहनत कर श्रद्धालुओं के लिए समय पर पंडाल तैयार कर रहे हैं। कल गुरुवार से अलग-अलग पूजा पंडालों के पट खुलने शुरू हो जाएंगे।
झारखंड उच्च न्यायालय में अब नौ अक्टूबर को होगी पेसा नियमावली मामले की सुनवाई
रांची | झारखंड उच्च न्यायालय में ‘पंचायत अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार अधिनियम, 1996’ (पेसा) नियमावली लागू नहीं होने से जुड़े अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लफ्जो में सरकार को अगली सुनवाई तक पेसा नियमावली हर हाल में अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी।
रांची कटहल मोड़ में बाघ की अफवाह, वन विभाग ने कहा जंगली बिल्ली; CCTV फुटेज वायरल
रांची के कटहल मोड़ इलाके में बाघ जैसा दिखने वाले जानवर के घर में घुसने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल घर में जानवर के घुसने की घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। हांलाकि इसका सीसीटीवी अब सामने आया है।
जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस हिरासत में दो आरोपित
रांची | नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मंगल मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रांची में बढ़ती चेन छिनतई पर हाई कोर्ट सख्त, SP को देना होगा जवाब
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राजधानी में चेन छिनतई की बढ़ती घटना पर संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में रांची के एसपी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
रांची में झमाझम बारिश, अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 24 सितंबर को
रांची | झारखंड मंत्रीपरिषद् की बैठक 24 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी
रांची | झारखंड के विभिन्न में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है।