झारखंड में लोकायुक्त नियुक्ति का रास्ता साफ, छह सप्ताह में होगा चयन
रांची: झारखंड में लोकायुक्त सहित विभिन्न ट्रिब्यूनलों में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने हाईकोर्ट को बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और छह सप्ताह के भीतर लोकायुक्त की नियुक्ति कर ली जाएगी।
रांची के सुखदेवनगर में प्रशासन की करवाई, 10 घर तोड़े गए, कई बेघर
राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित खादगढ़ा, महुआ टोली इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की करवाई के दौरान कई घंटों तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही।
डोरंडा से लापता नेहा को पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 11 वर्षीय नेहा कुमारी टोप्पो को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची 4 फरवरी 2026 को घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
रांची में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने की तैयारी, 2000 क्षमता का शेल्टर होम और अस्पताल बनेगा
रांची: शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम की ओर से 2000 कुत्तों की क्षमता वाला आधुनिक शेल्टर होम और अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए हेहल अंचल के समीप 1.50 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।
रांची में असम CM हिमंत सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में प्रारंभिक जांच (प्रीलिमिनरी इंक्वायरी) दर्ज की गई है। यह जांच रांची के सदर थाना में दर्ज की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
रांची की नेहा टोप्पो पांच दिनों से लापता, तलाश में जुटी पुलिस,सूचना देने पर 21 हजार का इनाम
रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह गिरिजाटोली निवासी 11 वर्षीय नेहा कुमारी टोप्पो पिछले पांच दिनों से लापता है। बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए 21,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से इश्तेहार भी जारी किया गया है।
सीआईपी के बाहर शव रखकर धरना, सफाईकर्मी की मौत पर मुआवजा व जांच की मांग
कांके: केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में कार्यरत सफाईकर्मी बिरसा कच्छप की मौत के बाद ग्रामीणों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने सोमवार को संस्थान के मुख्य द्वार पर शव रखकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, न्यायिक जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई सहित कई मांगें उठाईं।
रौशनी खलखो के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, समर्थकों की उमड़ी भीड़
रांची: भारतीय जनता पार्टी समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलको के प्रधान चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सहजानंद चौक के समीप धूमधाम और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे,
रांची में नव-नियुक्त अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक, जिम्मेदारियों पर दिया गया विस्तृत मार्गदर्शन
रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सौरभ भुवनिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में प्रतिनियुक्त एवं नव-नियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) और प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ उनके कार्यक्षेत्र
रांची में ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट से हड़कंप, पुलिस पर भी हुआ हमला
रांची के कचहरी चौक में बीती रात अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मारपीट की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। घायल ट्रांसजेंडर को तुरंत पुलिस ने अस्पताल भेजा। घटना में उसका पैर टूट गया, जिसे पुलिस ने पुष्टि की है।