BIT मेसरा के छात्र को मिला 1.45 करोड़ का पैकेज, संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर
रांची के बीआईटी मेसरा के छात्र निडूमोल लक्ष्मी नारायण राव ने इतिहास रच दिया है। उन्हें अमेरिका की क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी ‘रुब्रिक’ ने 1.45 करोड़ रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी का ऑफऱ दिया है। यह पैकेज अब तक बीआईटी मेसरा के किसी भी छात्र को नहीं मिला था।
फुर्सत में दिखे कैप्टन कूल, मछली पकड़ते धोनी की तस्वीर वायरल
आईपीएल से चेन्नई के बाहर हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर धोनी मछली पकड़ते हुए दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर धोनी के रांची स्थित फार्म हॉउस की है। यह भी दावा किया जा रहा है कि आईपीएल से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फुर्सत में हैं और मछली मारकर अपना टाइम पास कर रहे हैं।
बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस
झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया।
शराब घाटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका संदेहास्पद, ACB समन कर निष्पक्ष जांच करे- बाबूलाल मरांडी
शराब घोटाला मालमे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शराब घोटाले में शामिल होने का संदेह जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि झारखंड का शराब घोटाला दिल्ली शराब घोटाले से भी कहीं बड़ा है।
रांची में भीषण सड़क हादसा, 5 युवक गंभीर रूप से घायल; कार-बाइक के उड़े परखच्चे
रांची के कटहल मोड़ स्थित पुनदाग ओपी क्षेत्र के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसा नाथ मेंशन अपार्टमेंट के निकट उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार ने दो बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए, और पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
ACB ने विनय चौबै की पत्नी और करीबियों के संपत्ति की जांच शुरू की
झारखंड में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज करते हुए IAS अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी और उनके करीबी सहयोगियों समेत 8 लोगों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में जिन लोगों के नाम शामिल हैं
रांची के बड़ा तालाब से युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची के बड़ा तालाब से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले पानी में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान
राजधानी रांची में सोमवार की देर रात अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में पैदल गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया।
JMM की मांग : मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर में US की भूमिका पर साफ-साफ जवाब दे
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के नेता हर उस राज्य में जा रहे हैं….
रांची के मांडर पोस्ट ऑफिस में बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार गिरने से लगी आग
रांची के मांडर क्षेत्र स्थित एक पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार अचानक टूटकर पोस्ट ऑफिस की छत पर गिर गई, जिससे पूरे परिसर में आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए।