केंद्र के 1300 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रही राज्य सरकार : अमित मंडल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार वर्ष 2019 से अब तक राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से खर्च हुए 1300 करोड़ रुपये का हिसाब
रामलला की प्रथम वर्षगांठ पर पहाड़ी मंदिर में होगा बाबा का महारुद्राभिषेक
पहाड़ी मंदिर में शृंगार परिवार के जरिये 22 जनवरी को रामलला की प्रथम वर्षगांठ मनाई जाएगी। मुख्य मंदिर में सुबह 10 बजे 151 लीटर दूध से बाबा का महारुद्राभिषेक से किया जाएगा। इसके मुख्य यजमान शृंगार परिवार के पंकज कुमार गुप्ता और राजेश कुमार गुप्ता होंगे।
रांची के हटिया डैम से मिला युवती का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है।
‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की लीड एक्ट्रेस संचिता बासु पहुंची रांची
डिज्नी+ हॉटस्टार पर प्रसारित सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह अब तक की सबसे ज्यादा सब्सक्राइब की जाने वाली सीरीज बन गई है। शो की दिलचस्प कहानी और किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस सीरीज को जबरदस्त सफलता मिल रही है। इस सीरीज में शान्विका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संचिता बासु को लोग खास तौर पर पसंद कर रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी हो सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम पर जल्द ही मुहर लग सकती है। नेता प्रतिपक्ष के नाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का नाम अब तक सबसे आगे है।
रांची से प्रयागराज महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, रक्षा राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
रांची। रेलवे ने रांची से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रविवार से स्पेशल ट्रेन संख्या 08067 की शुरुआत की है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची रेलवे स्टेशन से टूंडला के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।
रांची में नकली नोट गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार
रांची। राजधानी पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।इनके पास से 500 के 4.99 लाख के नकली नोट, एक स्कूटी और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ युवक नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। साथ ही किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं।
शिक्षक देर से स्कूल आयें तो ‘अबुआ साथी’ को बतायें – उपायुक्त
रांची जिला के ओरमांझी प्रखण्ड के रुक्का में आज दिनांक 18.01.2025 को मुखिया एवं उपमुखियागणों के क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला-सह-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाले मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रिम्स में इलाज कराने आई महिला से रेप
झारखंड के रिम्स अस्पताल में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। एक सैप जवान पर यह आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घटी। पीड़िता अपने पति को लेकर इलाज के लिए अस्पताल आई थी।
मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को बन रहा शुभ संयोग
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं।