एक्सएलआरआई और एक्सेंचर के बीच एमओयू
पूर्वी सिंहभूम, एक्सएलआरआई और एक्सेंचर के बीच एमओयू, शिक्षा और उद्योग के बीच साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
जमशेदपुर। देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट(एक्सएलआरआई) और वैश्विक प्रोफेशनल सेवा प्रदाता कंपनी एक्सेंचर के बीच गुरूवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार एक्सेंचर प्रतिनिधियों के एक्सएलआरआई परिसर दौरे के दौरान संपन्न हुआ और इसका उद्देश्य उद्योग तथा शिक्षा जगत के बीच गहरे समन्वय की दिशा में सहयोग बढ़ाना है।
कांग्रेस की बैठक में प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश
पूर्वी सिंहभूम, कांग्रेस के तत्वावधान में गुरुवार को संगठन सृजन अभियान के तहत अनुसूचित जाति विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की अनुसूचित जाति विभाग की कमेटियों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही शेष 18 प्रखंड कमेटियों के गठन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है: एसपी
खूंटी, जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध 10 जनू से चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध और तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन खूंटी के तत्वावधान में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी से प्रारंभ हुई। पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो और उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।
रक्तदान में मिसाल बने बद्रीनारायण सिंह, 25वीं बार रक्तदान कर हुए सम्मानित
पूर्वी सिंहभूम, आनंद मार्ग के सक्रिय सदस्य और ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले बद्रीनारायण सिंह को 25वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान करने पर गुरुवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जहां रक्तदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से विशेष तौर पर सम्मानित किया जाता है।
भाजपा विफलता छिपाने को आपातकाल का कर रही ड्रामा : कांग्रेस
पश्चिम सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश में वर्तमान में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संविधान हत्या दिवस का नाटक करने का आरोप लगाया और कहा कि यह सब अपनी प्रशासनिक विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।
रांची विश्वविद्यालय में नामांकन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन
। शैक्षणिक सत्र 2025-28 के लिए रांची विश्वविद्यालय में स्नातर पाठ्यकर्मों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। छात्रों की संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने चांसलर पोर्टल को 29 जुलाई 2025 तक के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया है, ताकि जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं
डीजीपी कार्यकाल विवाद: राज्य-केंद्र में टकराव जारी, गृह विभाग ने AG को संशोधित पे-स्लिप जारी करने का निर्देश दिया
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब राज्य सरकार के गृह विभाग ने महालेखाकार (एजी) को पत्र भेजा है, जिसमें अनुराग गुप्ता का कार्यकाल 3 फरवरी 2025 से 2 फरवरी 2027 तक होने की बात कही गई है।
रांची: सिल्ली में घर में घुसा बाघ, गांव में मची अफरा-तफरी और दहशत
सिल्ली प्रखंड के मारदू गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ जैसे विशालकाय जानवर को गांव में घूमते हुए देखा गया। कुछ ही देर बाद बाघ भोजन की तलाश में गांव के निवासी पुरंदर महतो के घर में घुस गया। साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए पुरंदर महतो ने बाघ को घर में बंद कर दिया।
जगन्नाथपुर रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, वाहनों की रहेगी नो इंट्री
जगन्नाथपुर में रथ यात्रा और मेला को लेकर 26 जून से इलाके के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी 27 को, मेले के लिए लगने लगे झूले
। राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी जाएंगे। इसे लेकर जगरनाथपुर मन्दिर समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है।