रांची में प्रशासनिक फेरबदल, कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो का तबादला
रांची जिले में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
रांची में फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, महिला समेत जमीन कारोबारी सहित पांच गिरफ्तार
रांची : राजधानी रांची में फर्जी सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना जमीन विवाद में फंसाने के लिए सुनियोजित साजिश के तहत रची गई थी।
रांची प्रेस क्लब चुनाव संपन्न: शंभू नाथ चौधरी बने अध्यक्ष, अभिषेक सिन्हा सचिव
रांची : रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम के अनुसार शंभू नाथ चौधरी को रांची प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है,
B.Ed College in Jharkhand : चौथे राउंड के बाद भी खाली 20% सीटें, पांचवें राउंड की तिथि का इंतजार
झारखंड में बीएड कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया का चौथा राउंड पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के विभिन्न संस्थानों में करीब 15 से 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। कॉलेज प्रबंधन और अभ्यर्थी दोनों ही अब पांचवें राउंड की
पीएम जन-मन योजना के तहत आदिम जनजातीय क्षेत्रों में 270 किमी सड़क निर्माण को हरी झंडी
झारखंड के आदिम जनजातीय क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 140 सड़क योजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये स्वीकृतियां प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत दी गई हैं। इन योजनाओं के जरिए राज्य में 270 किलोमीटर से अधिक नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर लगभग 250 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। यह प्रस्ताव लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित था, जिसे अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है।
ठंड-शीतलहर के बीच स्कूल समय बदलने की मांग, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार को लिखा पत्र
झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव की मांग की है। एसोसिएशन ने इस संबंध में झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन करने का आग्रह किया है।
संजय सेठ ने रेल मंत्री से मुलाकात की, रांची को बेहतर रेल सुविधा देने के लिए बड़ी सिफारिशें
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रांची क्षेत्र की रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं, लेकिन कई बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का
झारखंड के यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची-सासाराम ट्रेन अब पिस्का स्टेशन से करेगी संचालन
झारखंड की राजधानी रांची के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। रांची यार्ड में जारी रिमॉडलिंग कार्य के चलते रांची–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस अवधि में ट्रेन रांची स्टेशन से नहीं चलेगी, बल्कि पिस्का स्टेशन से ही प्रारंभ और समाप्त होगी।
डेमोग्राफी बहाना, लक्ष्य हिंदुओं को एकजुट करना: झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का भाजपा पर आरोप
झारखंड में डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनसांख्यिकी में बदलाव का आरोप जिन पर लगाया जा रहा है, वे अधिकतर भाजपा के ही मतदाता हैं। मंत्री ने दावा किया कि बिहार में हुए एसआईआर के दौरान 65 लाख से अधिक मतदाताओं को बाहर किया गया, लेकिन निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट नहीं बता सका कि इनमें कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए शामिल थे
क्रिसमस से पहले बड़ी सौगात: मइयां सम्मान योजना की नवंबर-दिसंबर की राशि एक साथ मिलेगी
मइयां सम्मान योजना की राशि पाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने क्रिसमस से पहले लाभुकों को नवंबर और दिसंबर की किस्त एक साथ जारी करने की तैयारी कर ली है। लाभुक महिलाओं के खातों में कुल 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। जिला स्तर पर भुगतान से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।