राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री के आवास, हुआ स्वागत
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची में पंडरा स्थित आवास पहुंचे, जहां मंत्री के परिवारजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।
झारखंड पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ने श्याम प्रभु के किये दर्शन, बिरसा मुंडा को किया नमन
रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया।
घरेलू नौकर निकला शातिर चोर, गिरफ्तार
खूंटी। आईसीआईसीआई बैंक के एक अधिकारी के घर पर घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहा मनीष कुमार राय धीरे-धीरे घर में रखे कीमती जेवरातों की चोरी करता रहा और उन्हें खूंटी शहर के मां लक्ष्मी ज्वेलर्स में बेचता रहा। यह चोरी की वारदात तो मई को हुई थी, लेकिन बैंक अधिकारी को इसकी भनक 20 दिन बाद 23 मई को लगी। इसके बाद उन्होंने खूंटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की और आरोपित मनीष कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।
समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
खूटी। तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य की महिलाएं काफी सक्षम हो गई हैं। समाज को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाएं अब इतना विकास कर चुकी हैं कि वे राज्य भी चलाने लगी हैं, इसका उदाहरण कल्पना सोरेन हैं। विधायक रविवार को रनिया प्रखंड की पीडुल पल्ली में तोरपा विखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आमसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
रांची। राजधानी रांची में बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू भी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया और 50 से अधिक लोगों को पकड़ा। । यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया।
झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म
रांची। राज्य भर में प्री मानसून की बारिश से लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिली है। बारिश का मौसम आते ही अब लोगों को गर्मी की चिंता खत्म हुई।
मौसम विभाग ने 30 मई तक राज्य के अलग- अलग इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
गिरिडीह में दो ट्रकों में टक्कर, दोनो चालकों की मौत
गिरिडीह। जिले के ताराटाड़ थाना इलाके के गिरिडीह – धनबाद मुख्य मार्ग में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ । बताया गया कि दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई है । दोनों वाहनों के चालकों की मौत के साथ 10 मवेशियों की भी जान चली गई ।मृतकों में एक की पहचान उमेश कुमार दास के तौर पर हुई है, जो मुफ्फसिल थाना इलाके के लेदा का रहने वाला था। उमेश सीमेंट लेकर द्वारपहरी आ रहा था।
अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
खूंटी, जिला खनन पदाधिकारी रामनरेश सिंह और खान निरीक्षक और पुलिस टीम ने शनिवार की रात अवैध बालू लदे हाइवा को जमकर खदेड़ा। डर कर हाइवा चालक बालू लदे हाइवा को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक जंगल में खड़ाकर फरार हो गया। हाइवा को जब्त कर नगड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।
रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस का समय बदला, 4 जून तक पुंदाग स्टेशन पर रुकेंगी इतनी ट्रेनें…जानें
रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का टाइम आज यानी 24 मई के लिए बदल गया है। वहीं, पुंदाग स्टेशन पर 24 मई से 4 जून तक एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से यह जानकारी दी गयी है।
रांची में खुलेगा CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय, जून से शुरू होगा काम
राजधानी रांची के छात्रों और सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बोर्ड से जुड़े दस्तावेजी कामों के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि रांची के पुंदाग में जल्द ही सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय खुलने जा रहा है। सीबीएसई द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपसचिव रामवीर को रांची का क्षेत्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।