रांची वनडे में रोहित शर्मा की सलाह ने बढ़ाया कुलदीप का आत्मविश्वास-बदली लय में चार विकेट झटके
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत धमाकेदार रही और टीम इंडिया ने रांची में खेले गए पहले मुकाबले को 17 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का जलवा देखने लायक था। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और जीत में बड़ा योगदान दिया।
रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चुटिया इलाके से युवक गांजा बिक्री के आरोप में गिरफ्तार
रांची के चुटिया थाना पुलिस ने स्टेशन रोड क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार दत्ता, निवासी अयोध्यापुरी, चुटिया के रूप में हुई है।
रांची वनडे में कोहली का धमाकेदार शतक, फैन ने सुरक्षा तोड़कर छुए पैर-वीडियो वायरल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए रोमांचक पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत दर्ज कर सीरीज की शानदार शुरुआत की। रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार का दिन पूरी तरह विराट कोहली के नाम रहा। स्टार बल्लेबाज ने बेहतरीन लय में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा, जो इस मैदान पर उनका तीसरा शतक है। कोहली की इस पारी के दौरान एक घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा—एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस आया और उनके पैरों पर झुक गया। यह दृश्य तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रांची में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का आगाज़, स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई और माहौल क्रिकेट रंग में रंग गया।
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची में धरती आबा संग्रहालय का उद्घाटन, जुएल ओराम और संजय सेठ रहे उपस्थित
रांची | बरियातू रोड। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को आरोग्य भवन परिसर में धरती आबा संग्रहालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इसी कार्यक्रम में क्रांति नायक धरती आबा बिरसा मुंडा पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।
वनडे से पहले बोले केएल राहुल–धोनी के शहर में खेलना हमेशा खास, फैंस से मिलेगी जबरदस्त ताकत
रांची | 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला होने जा रहा है। शहर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है और दोनों टीमें मुकाबले से पहले तैयारी में पूरी तरह जुटी दिखाई दीं। भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया, वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी रणनीति को पैना करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
54वीं नेशनल जूनियर चेस चैंपियनशिप का मस्कट ‘गजराज’ लॉन्च, संजय सेठ बोले-खेलों को मिलेगा नया आयाम
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने आज 54वीं नेशनल जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के मस्कट ‘गजराज’ का अनावरण किया। इस मौके पर झारखंड चेस एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। चैंपियनशिप में लॉन्च किया गया मस्कट हाथी की आकृति पर आधारित है, जिसे ‘गजराज’ नाम दिया गया है।
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, 6 साल के कार्यकाल पर जारी किया आरोप पत्र
रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के दो कार्यकाल मिलाकर कुल 6 वर्ष पूरे होने पर जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिना रहा है, वहीं विपक्ष भाजपा ने सरकार के कामकाज पर बड़ा हमला बोला है। रांची के हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में भाजपा ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार के 6 साल के कार्यकाल को विफल बताया और आरोप पत्र जारी किया।
IND vs SA वनडे रांची, JSCA स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 5000 जवान तैनात
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम धुर्वा और आसपास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके।
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2025, आयोग ने तेज की तैयारी, जिलों को निर्देश जारी
रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग लगातार जिलों के साथ पत्राचार कर चुनावी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है। जिलों को मतदाता सूची अपडेट, मतदान ढांचा, बूथ प्रबंधन, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।