बाबूलाल मरांडी ने जल संकट पर जताई चिंता, कहा- केंद्र के दिए पैसों को राज्य सरकार ने हड़प लिया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में जल संकट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रांची जिले के सिल्ली में जल संकट की स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।
श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक
आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाले राजकीय श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थित श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
रांची के बिरसा जैविक उद्यान की शेरनी प्रियंका की मौत, पोस्टमार्टम में ये वजह आई सामने
राजधानी के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान की शेरनी प्रियंका का बुधवार रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रियंका की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत उद्यान के पशु चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश साहु के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
रांची के डोरंडा थानेदार पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने डोरंडा थानेदार के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मामला 20 मई को रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थर रोड में हुए दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़ा है।
रांची विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 19 जून तक कर सकते हैं आवेदन
रांची विश्वविद्यालय से जुड़े 37 कॉलेजों में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गयी है। इसके तहत 4 वर्षीय स्नातक कोर्स, वोकेशनल और सेल्फ फाइनांस पाठ्यक्रमों में एडमिशन लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि 22 मई से चांसलर पोर्टल को खोल दिया गया है।
जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में चार्जशीटेड पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव कुमार उर्फ शिवेंद्र की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।
हेमंत सोरेन ने किया आदिवासी छात्रावास का भूमि पूजन, कहा- लड़कियों के लिए भी बनेंगे हॉस्टल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में 520 बेड वाले आदिवासी छात्रावास निर्माण के भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं और आदिवासी समाज की शिक्षा-प्रगति के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
सिरमटोली पुल निर्माण के कारण ब्लॉक, 3 ट्रेनें रद्द रहेगी:आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 3 ट्रेनें रहेगी प्रभावि
रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पूल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक की वजह से 3 ट्रेनें पूर्व में दी गई सूचना के अतिरिक्त 23 मई को भी रद्द रहेंगी।
एकतरफा प्यार में परेशान युवक ने की आत्महत्या, रांची के इस इलाके की है घटना
राजधानी रांची के अंगड़ा प्रखंड के चिलदाग में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ऋत्विक महतो के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। मृतक ने अपने घर में ही फांसी लागाकर आत्महत्या की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। दोनों रांची के नामकुम (लोवाडीह) स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किये।