नक्सल उन्मूलन में झारखंड पुलिस की ऐतिहासिक सफलता, 14 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय दक्षता पदक
रांची | झारखंड पुलिस की वीरता और कार्यकुशलता को एक बार फिर बड़ा सम्मान मिला है। राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान में विशेष भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। उनके साथ झारखंड पुलिस के 13 अन्य अधिकारियों और जवानों को भी इस पदक से नवाजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दक्षता पदक की घोषणा कर दी है।
एसआईआर को लेकर सीईओ की समीक्षा बैठक, पैतृक मैपिंग कार्य तेजी और त्रुटिरहित पूरी करने का निर्देश
रांची | झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देने पड़ें, इसके लिए 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग का कार्य तेजी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाए।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व में शामिल होने का निमंत्रण
रांची | मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (मेन रोड, रांची) तथा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा (रातू रोड, रांची) के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन
रांची | पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेतायों ने गुरुवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया।
कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन किया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह बदलाव 28 और 29 अक्टूबर 2025 की यात्रा प्रारंभ तिथियों पर लागू रहेगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुझा–धनबाद एक्सप्रेस (28 अक्टूबर) तथा 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल (29 अक्टूबर) अब अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला–हटिया–रांची–मुरी के स्थान पर राउरकेला–चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी होकर चलेगी।
साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सीसीएल में विविध कार्यक्रम आयोजित
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (NCSAM) के अवसर पर “साइबर जागृत भारत” अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों में साइबर हाइजीन और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देना था। पूरे अभियान का संचालन सीसीएल के सिस्टम्स विभाग द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ का प्रतिनिधिमंडल मिला
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 3, 4 और 5 नवम्बर 2025 को टीटीपीएस, ललपनिया (बोकारो) स्थित लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ परिसर में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।
गोपाष्टमी विशेष: देशभर में गूंजेगी गौ-सेवा की भावना, श्रद्धालु करेंगे गोवंश की पूजा
रांची। भारत की सनातन संस्कृति में गौमाता को माता का दर्जा प्राप्त है और इसी आस्था को समर्पित पर्व है गोपाष्टमी। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष गोपाष्टमी का पावन दिन 30 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाया जाएगा। देशभर में यह उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ गौ-सेवा और गोपालक आराधना के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मंत्री शिल्पी तिर्की बनी बिहार विधानसभा चुनाव में एआईटीसी की ऑब्जर्बर
रांची। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस (एआईटीसी) की तरफ से ऑब्जर्बर बनाया गया है। इसको लेकर ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने पत्र जारी कर दी है। बिहार चुनाव में ऑब्जर्बर बनाए जाने के बाद कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के प्रति आभार जताया है।