रांची में 19 से 21 दिसंबर तक रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन, 125 क्लबों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे
रांची रोटरी क्लब के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन रांची क्लब परिसर में होगा, जिसमें झारखंड और बिहार के 125 रोटरी क्लबों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे
हाईकोर्ट में तैनात नोडल अधिकारियों की सूची मांगी, पुलिस मुख्यालय का आदेश
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
झारखंड में लोकल स्ट्रॉबेरी की फसल तैयार, सरकारी पौधों की आपूर्ति अब भी अटकी
रांची। झारखंड के बाजारों में अब लोकल स्ट्रॉबेरी की आवक शुरू हो गई है। राज्य के कई जिलों के किसानों ने अक्तूबर और नवंबर महीने में स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए थे, जिनकी फसल अब निकलने लगी है। हालांकि, किसानों को अब तक सरकारी स्तर पर मिलने वाले पौधे उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं।
रांची के पास उभर रहे नए पिकनिक स्पॉट, जहां मिलेगा सुकून और सुरक्षा दोनों
नए साल के स्वागत की तैयारियों के साथ ही लोग पिकनिक और आउटिंग की प्लानिंग में जुट गए हैं। अगर आप हर साल
जनता दरबार में मिला इंसाफ, समाधान पाकर भावुक हुई महिला, डीसी को कहा धन्यवाद
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जनता दरबार से जुड़े दो वीडियो साझा किए हैं, जो अब चर्चा में हैं. इन वीडियो में आम लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान मिलने के बाद प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए देखा जा सकता है.
आईआईएम रांची में झारखंड के पहले जेन-Z पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन, युवाओं के लिए बना पोस्ट कैफे और अनुभव केंद्र
रांची। डाक विभाग की एक अभिनव और दूरदर्शी पहल के तहत आईआईएम रांची परिसर में झारखंड राज्य के पहले जेन-Z पोस्ट ऑफिस (पोस्ट कैफे) का भव्य उद्घाटन किया गया। यह परियोजना युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य जेन-Z पीढ़ी को आधुनिक, डिजिटल और अनुभवात्मक तरीके से डाक सेवाओं से जोड़ना है। यह पहल माननीय केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
राजधानी रांची के मां पार्वती कॉम्प्लेक्स स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में सोमवार को हिंदी साहित्य भारती की रांची जिला इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. वासुदेव प्रसाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
रांची में प्रशासनिक फेरबदल, कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो का तबादला
रांची जिले में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। कोतवाली थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आदिकांत महतो का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
रांची में फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, महिला समेत जमीन कारोबारी सहित पांच गिरफ्तार
रांची : राजधानी रांची में फर्जी सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना जमीन विवाद में फंसाने के लिए सुनियोजित साजिश के तहत रची गई थी।
रांची प्रेस क्लब चुनाव संपन्न: शंभू नाथ चौधरी बने अध्यक्ष, अभिषेक सिन्हा सचिव
रांची : रांची प्रेस क्लब का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम के अनुसार शंभू नाथ चौधरी को रांची प्रेस क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है,