कपिल देव का पाकिस्तान पर वार: एशिया कप बॉयकॉट को बताया ड्रामा, बोले- झूठे दावों से हकीकत नहीं बदलती
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 में हुई भिड़ंत के बाद हैंडशेक विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बिना हाथ हाथ मिलाए लौट गए थे।
अनऑफिशियल टेस्ट के तीसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर इंडिया-ए को दिलाई वापसी
लखनऊ | इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंडिया-ए ने शानदार वापसी की। उपकप्तान ध्रुव जुरेल (113 नाबाद), देवदत्त पड्डीकल (86 नाबाद) और साई सुदर्शन (73) की दमदार पारियों की बदौलत टीम ने दिन का खेल 403/4 पर समाप्त किया। अब इंडिया-ए ऑस्ट्रेलिया-ए के 532/6 (घोषित) से 129 रन पीछे है।
पाकिस्तान क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी, ICC और BCCI के सामने हुई बड़ी नाकामी
आईसीसी के सख्त रुख के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को यूएई के विरुद्ध मुकाबले का ‘बायकॉट’ का फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने की मांग को लेकर भारी ड्रामा किया, लेकिन आईसीसी के सामने उसकी एक न चली।
भारतीय हॉकी का शताब्दी जश्न: 50 दिन शेष, हॉकी इंडिया ने शुरू किया काउंटडाउन
नई दिल्ली | भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक मौके को देशभर में बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हॉकी इंडिया ने आज से 50 दिन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है, जो 7 नवंबर 2025 को विशेष समारोह के साथ समाप्त होगा। यह जश्न उस सफर का प्रतीक होगा जो 1925 में पहले राष्ट्रीय खेल निकाय के गठन से शुरू हुआ और जिसने भारत को अब तक के सबसे ज्यादा आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए।
स्मृति मंधाना आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर बनीं नंबर वन
भारत की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले गए पहले वनडे में मंधाना ने 63 गेंदों पर 58 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजीशन हासिल की।
IND A vs AUS A: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, आज ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, उपकप्तान एवं विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन पर नजर रहेगी।
एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं उदिता, बोलीं– “महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मजबूती से वापसी करना ही मेरा लक्ष्य था”
नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी डिफेंडर उदिता ने महिला एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को फाइनल तक पहुंचाया, बल्कि अपने खेल के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी अपने नाम किया। भारत को हालांकि खिताबी मुकाबले में मेजबान चीन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड जे स्टेसी बने वेदांता कलिंगा लांसर्स के मुख्य कोच
भुवनेश्वर | वेदांता कलिंगा लांसर्स ने आगामी हीरो हॉकी इंडिया लीग सत्र से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान हॉकी खिलाड़ी जे स्टेसी को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह जर्मन कोच वैलेंटिन अल्टनबर्ग की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सीजन में टीम का नेतृत्व किया था।
एफआईएच प्रो लीग 2026: इंग्लैंड में खेले जाएंगे भारत-पाकिस्तान मुकाबले
नई दिल्ली | भारत और पाकिस्तान के बीच एफआईएच प्रो लीग (पुरुष वर्ग) के बहुप्रतीक्षित मुकाबले इंग्लैंड में 23 से 28 जून 2026 के बीच खेले जाएंगे। यह अगले सीजन के आखिरी सप्ताह का हिस्सा होंगे। पूरा मैच शेड्यूल बुधवार को जारी किया जाएगा।
दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ को छह विकेट से हराकर खिताब जीता
नई दिल्ली | बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड (1) पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को खेले गए मैच के अंतिम दिन सेंट्रल जोन को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। टीम ने हालांकि चार विकेट गंवाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। यह सेंट्रल जोन का 2014-15 के बाद पहला दलीप ट्रॉफी खिताब है, जब पियूष चावला की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था।