सिरसा की हरमन नेशनल गेम्स में करेगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व
सिरसा | सिरसा जिले की छात्रा हरमन ओडिशा में आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर में स्टीपलचेस दौड़ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा को नेशनल गेम्स के लिए भेजते समय माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान ओढ़ा में सम्मानित किया गया और 11 हजार रूपए की नकद राशि भेंट की गई।
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण में उमड़ा जोश, 40 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल
नई दिल्ली | राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह 40 हजार से ज्यादा धावक वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 20वें संस्करण का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए। हर वर्ग के प्रतिभागी, चाहे वो पेशेवर, छात्र, सैनिक हों या वरिष्ठ नागरिक ही क्यों ना हों- आयोजन स्थल पर उमड़ पड़े। शहर की सड़कें रंगों और सौहार्द के एक जीवंत कैनवास में बदल गईं।
आईपीएल की तर्ज पर असम प्रीमियर लीग की होगी शुरुआत
गुवाहाटी | असम क्रिकेट संघ (एसीए) ने शनिवार काे अध्यक्ष तरंग गोगोई के नेतृत्व में गुवाहाटी में अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की। बैठक में बीसीसीआई के मानद सचिव देबजीत सैकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दिल्ली हाफ मैराथन समावेश, दृढ़ता और बदलाव की शक्ति का प्रतीक: कार्ल लुईस
नई दिल्ली | नौ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन 2025 के अंतरराष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर कार्ल लुईस ने आगामी वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस को लेकर प्रतिभागियों को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीमाओं को तोड़ने और विभिन्न जीवन क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाने वाले सांस्कृतिक बदलाव का प्रतीक है।
कोलंबो में एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवन्स सीरीज़ 2025 के दूसरे चरण के लिए इंडियन सीनियर वीमंस रग्बी सेवन्स टीम तैयार
मुंबई | हांगझोउ में शानदार प्रदर्शन के बाद, जहां भारत ने कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया था, इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन (आईआरएफयू) ने आज सीनियर वीमंस रग्बी सेवन्स टीम का ऐलान किया है, जो एशिया रग्बी एमिरेट्स सेवन्स सीरीज़ (एआरईएसएस) 2025 के दूसरे चरण में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 18-19 अक्टूबर को कोलंबो, श्रीलंका में होगा।
यशस्वी जायसवाल का नाबाद शतक, भारत ने पहले दिन 2 विकेट पर बनाए 318 रन
नई दिल्ली | यशस्वी जायसवाल के बेहतरीन नाबाद शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 2 विकेट पर 318 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 173 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय चैम्पियनशिप के फाइनल में सीएजी और पीएसपीबी के बीच होगी टक्कर
जमशेदपुर | भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) और पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) ने झारखंड के जमशेदपुर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी आईएसडब्ल्यूपी ग्राउंड में आयोजित 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल में शानदार जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए भारतीय खाद्य निगम और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड के बीच मुकाबला होगा।
बतौर कप्तान रोहित भैया के शांत स्वभाव को आगे बढ़ाना चाहते हैं शुभमन गिल
नई दिल्ली | भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के नवनियुक्त युवा कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को कहा कि वह वनडे टीम की कप्तानी संभालते हुए वे अपने पूर्ववर्ती रोहित शर्मा की ‘शांत स्वभाव’ और ‘ड्रेसिंग रूम में बनाई गई एकजुटता’ को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
सऊदी अरब 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन से एक कदम दूर, इंडोनेशिया पर दर्ज की रोमांचक जीत
जेद्दाह | सऊदी अरब ने बुधवार को इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा दिया। अब अगले मंगलवार को इराक के खिलाफ जीत उसे ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के साथ सीधे विश्व कप में जगह दिला देगी। यह उसका सातवां विश्व कप होगा।
झांसी के सौरभ आनंद मलेशिया में जोहोर कप में दिखाएंगे अपनी हॉकी का जौहर
झांसी | मलेशिया में 11 से 18 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे सुल्तान ऑफ जोहोर कप में झांसी शहर के युवा हॉकी खिलाड़ी सौरभ आनंद कुशवाहा अपनी हॉकी का दम दिखाएंगे। उनके पिता भजन गायक हैं। वह इसे ईश्वर की कृपा बताते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।