‘आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल स कते’: Ind vs Pak मैच को स्पॉन्सर करने से इस कंपनी ने किया इनकार
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL) में इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। अब उसका सामना WCL 2025 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होना है।
WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज में रचा इतिहास, 5-0 से टी20 सीरीज जीतकर भारत के रिकॉर्ड की बराबरी की
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20I मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन का लक्ष्य 17 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 मैचों की सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया। यह पहली बार रहा जब ऑस्ट्रेलिया ने टी20I की किसी 5 मैचों की सीरीज में सभी मुकाबले जीते हैं।
मैनचेस्टर टेस्ट: वॉशिंगटन- जडेजा की शतकीय साझेदारी पर बोले स्टोक्स-“सिर्फ रन नहीं, टीम को संकट से निकालना मायने रखता है”
मैनचेस्टर टेस्ट का अंतिम दिन भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा। वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पांचवें दिन लंच से पहले क्रीज पर मोर्चा संभाला और 55.2 ओवर तक डटे रहकर 203 रन की साझेदारी की। इस दमदार साझेदारी ने भारत को हार से बचा लिया और सीरीज 2-2 पर खत्म होने की उम्मीदें बरकरार रखीं।
ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
जैसा कि आशंका जताई जा रही थी, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अब ओवल टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
IND vs ENG: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे जसप्रीत बुमराह? सामने आई बड़ी वजह
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब इंग्लैंड दौरे पर जा रहे थे तब से सभी की निगाहें उनके ऊपर थीं। माना जा रहा था कि अगर भारत को सीरीज जीतना है तो फिर बुमराह का चलना जरूरी है। हालांकि, बुमराह इस सीरीज में उस फॉर्म में पूरी तरह से नजर नहीं आए जिसकी उम्मीद थी।
बेन स्टोक्स की फिटनेस पर सस्पेंस, IND vs ENG टेस्ट के चौथे दिन खेलेंगे या नहीं?
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोटिल हो गए थे। इसी कारण वह रिटायर हर्ट भी हुए। हालांकि, बाद में उन्होंने वापसी की,लेकिन इस दौरान भी वह सहज नहीं लग रहे थे।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम चार मैचों की श्रृंखला के लिए करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अगस्त में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां वह पर्थ हॉकी स्टेडियम में 15 से 21 अगस्त तक चार मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज भारत के लिए एशिया कप 2025 की तैयारियों का एक अहम पड़ाव मानी जा रही है।
मोहम्मद सिराज और बेन डकेट में मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक, अंपायर को करना पड़ा हस्तक्षेप – देखें वीडियो
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 10 ओवर में 58 रन खर्च किए जबकि कोई सफलता हासिल नहीं की।
इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, चौथे टेस्ट में चोटिल होकर पैर की अंगुली फ्रैक्चर, 6 हफ्ते आराम की सलाह
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।
भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी
बेन डॉकिन्स के शानदार शतक और राल्फी अल्बर्ट की कुल 10 विकेटों की चमक के बावजूद इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच खेला गया दूसरा यूथ टेस्ट मुकाबला बुधवार को ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इस नतीजे के साथ दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई।