हांगकांग सिक्सेज़ 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, दिनेश कार्तिक को सौंपी गई कप्तानी
हांगकांग। हांगकांग सिक्सेज़ 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर तक टिन क्वोंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला जाएगा।
आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर 1 बने रोहित शर्मा
भारत के सलामी बल्लेबाज़ व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में रोहित के बल्ले से शानदार रन निकले, जिससे वे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए।
श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार, सूर्यकुमार यादव बोले – “वो फोन पर जवाब दे रहे हैं”
सिडनी। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। तीसरे वनडे के दौरान कैच लेते समय उन्हें पसली में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति बिगड़ने पर कुछ घंटों के लिए उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।
गोल्फर उदयन माने और वाणी कपूर करेंगे आईजीपीएल के जयपुर चरण में डेब्यू
जयपुर | ओलंपियन उदयन माने और भारतीय महिला प्रो गोल्फ में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक वाणी कपूर इस सप्ताह जयपुर में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) टूर में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। टूर अब तक चंडीगढ़, जेपी ग्रीन्स नोएडा और पुणे में हो चुका है और अब जयपुर में अपने अगले चरण में पहुंचा है।
महिला विश्व कप: भारत और न्यूज़ीलैंड ‘करो या मरो’ मुकाबले में आमने-सामने, बारिश बन सकती है बड़ा फैक्टर
नई दिल्ली | नवी मुंबई में गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबले में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट में लगातार तीन हार झेल चुकी भारतीय टीम पर काफी दबाव है। पांच मैचों के बाद भी टीम संयोजन तय न कर पाने के कारण भारत की आलोचना बढ़ गई है।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में तन्वी शर्मा को रजत पदक
गुवाहाटी | भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अन्यापत फिचितप्रीचासाक ने तन्वी को सीधे गेमों में 15-7, 15-12 से पराजित किया।
रांची में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल झारखंड ओपन कराटे खिलाड़ियों की तैयारी हुई पूरी
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) की ओर से आयोजित सात दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते (फाइटिंग) और काता (फॉर्म) का प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की तैयारी का हिस्सा था।
लियोनेल मेसी की हैट्रिक से इंटर मियामी ने नैशविले को 5-2 से हराया
नैशविले | दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) 2025 में शानदार प्रदर्शन करे हुए अपने करियर की दूसरी एमएलएस हैट-ट्रिक बनाई है। उनके इसी प्रदर्शन के दम पर इंटर मियामी ने नैशविले एससी पर 5-2 से जीत हासिल की। मेस्सी इस सीज़न में 29 गोल के साथ सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। पिछली बार उन्होंने 19 अक्टूबर को इंटर मियामी की न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन पर 6-2 की जीत में हैट्रिक बनाई थी।
हाथरस की छात्रा ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
हाथरस | उत्तर प्रदेश में जनपद वाराणसी के उदय प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस की छात्रा ने राज्य पदक जीता है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उसे पदक देकर सम्मानित किया गया।
राशिद खान का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, कहा- ‘अन्यायपूर्ण हमले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’
काबुल। अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 17 अक्टूबर की रात दर्दनाक रही, जब पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में तीन अफगान घरेलू क्रिकेटरों की मौत हो गई। इस हमले में उनके अलावा पांच अन्य नागरिक भी मारे गए। घटना पाकिस्तान द्वारा घोषित 48 घंटे के युद्धविराम का उल्लंघन कर की गई थी।