इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
इंग्लैंड ने मंगलवार को साउथैम्पटन के यूटिलिटा बाउल मैदान पर खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। यह इंग्लैंड की 2021 के बाद पहली टी20आई सीरीज में क्लीन स्वीप है।
हॉकी इंडिया ने 4 नेशंस टूर्नामेंट के लिए 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित की
हॉकी इंडिया ने मंगलवार को आगामी 4 नेशंस टूर्नामेंट के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की, जो 21 से 25 जून तक जर्मनी के बर्लिन में आयोजित होगा। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चार मजबूत टीमों भारत, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और मेज़बान जर्मनी के बीच खेली जाएगी।
धोनी ICC के हॉल ऑफ फेम में शामिल:ये उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। सोमवार को ICC ने इसकी घोषणा की। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट सकारात्मक अंदाज में समाप्त किया। मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन अंतिम दिन भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। अंतिम दिन भारत ए ने सिर्फ तीन विकेट खोकर 254 रन बनाए और कुल स्कोर 417/7 तक पहुँचते ही पारी घोषित कर दी।
दिल्ली-कोलकाता मैच के वेन्यू में अदला-बदली… BCCI ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला
BCCI ने 2025 के इंटरनेशनल होम सीजन और साउथ अफ्रीका ए के भारत दौरे के लिए वेन्यू में बदलाव किए हैं। टीम इंडिया अक्टूबर से दिसंबर के बीच वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट की सीरीज अक्टूबर में होगी।
तीसरे दिन भारत ए का दबदबा, खलील अहमद चमके, राहुल और ईश्वरन ने लगाया अर्धशतक,
खलील अहमद की चार विकेट की शानदार गेंदबाजी, इंग्लैंड लॉयंस की निचले क्रम की लड़ाकू पारियां और फिर केएल राहुल व अभिमन्यु ईश्वरन की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को खुद को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे सिनर, अल्काराज से होगा सामना
टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका सामना मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज से होगा। अल्काराज ने एक अन्य सेमीफाइनल में लोरेन्जो मुसेत्ती को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का बेल्जियम,ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स से होगा मुकाबला
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के रोसारियो में आयोजित चार देशों के टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन के बाद अब यूरोपीय दौरे पर पहुंच चुकी है। यह दौरा 8 जून से 17 जून तक चलेगा, जिसमें टीम बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच मुकाबले खेलेगी।
केएल राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जुरेल का लगातार तीसरा अर्धशतक
लंबे समय बाद लाल गेंद से क्रिकेट में लौटे केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए अपने फॉर्म का दमदार बयान दिया। इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को राहुल ने 116 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिससे इंडिया ए ने 319/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
पीयूष चावला ने 36 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
। भारत के दिग्गज लेग स्पिनर और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता पीयूष चावला ने शुक्रवार को पेशेवर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 36 वर्षीय चावला ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “20 साल से ज्यादा समय तक मैदान पर रहने के बाद अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का समय आ गया है…….