“रऊफ से बहस पर अभिषेक बोले- मैंने बल्ले से जवाब दिया; सूर्या बोले- यह राइवलरी नहीं, फर्क है टीमों के प्रदर्शन का”
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हो और इमोशन सातवें आसमान पर न पहुंचे ऐसा कम ही होता है। रविवार को इनके बीच दुबई में खेला गया एशिया कप का मैच भी कोई अपवाद नहीं था।
श्याम लाल कॉलेज ने जीता बिट्स पिलानी हॉकी टूर्नामेंट का खिताब
नई दिल्ली | दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज ने फाइनल में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 5-0 से हराकर बिट्स पिलानी हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। विजेता बनने पर श्याम लाल कॉलेज टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम मिला। उपविजेता श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 10 हजार रुपये का इनाम मिला।
सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया
नई दिल्ली | कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराते हुए पांचवीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। गयाना में खेले गए फाइनल में ट्रिनबागो ने वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स छठी बार फाइनल में पहुंची थी और उसमें से 5 बार वो चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने ये ट्रॉफी 2015, 2017, 2018, 2020 में जीती है।
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप : जेमिमा रोड्रिग्स ने 16 सदस्यीय भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं
नई दिल्ली | भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 से 25 नवंबर तक भारत में खेले जाने वाले पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप के लिए चुनी गईं सभी 16 खिलाड़ियों को शुभदकामनाएं दी हैं।
प्रो कबड्डी लीग : यूपी योद्धाज का आज तमिल थलाइवाज से सामना
जयपुर | प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 में आज रात यूपी योद्धाज का सामना तमिल थलाइवाज से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मैच में यूपी की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
“IND vs PAK: भारत की जीत पर पूर्व दिग्गज का बयान – ‘पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी’”
पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को उसकी सही जगह दिखाई।
Ind vs Pak: पाकिस्तान पर हावी होने को तैयार टीम इंडिया, मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान
एशिया कप 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में ओमान पर जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान को ललकारा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय टीम ने ओमान को 21 रनों से हराकर सुपर 4 में अपराजित रहते हुए प्रवेश किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एशिया कप-2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों और सपोर्टिंग स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में ऋषिकेश फाल्कन्स 27 सितंबर को टिहरी टाइटन्स से भिड़ेगी
ऋषिकेश | ऋषिकेश फाल्कन्स की टीम 27 सितंबर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग के सीज़न 2 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इस दिन वह दूसरे मुकाबले में टिहरी टाइटन्स से भिड़ेगी। सभी मुकाबले देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
एशिया कप के सुपर फोर की तस्वीर साफ, जानिए छह मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली | एशिया कप 2025 के सुपर फोर की तस्वीर श्रीलंका के अफगानिस्तान को हराने के साथ ही अब साफ हो चुकी है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, जिससे बांग्लादेश की भी सुपर फोर में एंट्री पक्की हो गई और साथ ही अफगानिस्तान की टीम बाहर हो गई।