भारतीय शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बिखेरी चमक
भारतीय चेस खिलाड़ी वर्तमान में दुनिया भर में चल रहे कुछ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं कुछ प्रमुख टूर्नामेंट में, जिनमें मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
रोहित के टेस्ट से संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे के लिए कप्तानी को लेकर तेज हुई दौड़
टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा के पिछले हफ्ते संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम के नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। जहां एक ओर शुभमन गिल का नाम सामने आ रहा है, वहीं पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को कप्तानी के लिए मज़बूत दावेदार बताया है।
आईपीएल 2025 : गुजरात टाइटन्स टीम से 14 मई को जुड़ेंगे बटलर, कोएट्जी
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी 14 मई को गुजरात टाइटंस की टीम से दोबारा जुड़ेंगे। आईपीएल 2025 के 17 मई से फिर शुरू होने से पहले ये दोनों विदेशी खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे।
आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार देर रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट अब 17 मई से दोबारा शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा।
नीरज चोपड़ा समेत चार भारतीय एथलीट्स 16 मई को दोहा डायमंड लीग में लेंगे हिस्सा
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 16 मई को दोहा में होने वाली प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीटिंग में तीन अन्य भारतीय एथलीट्स के साथ हिस्सा लेंगे। यह पहली बार होगा जब डायमंड लीग के किसी एक इवेंट में भारत की तरफ से चार एथलीट्स भाग लेंगे।
विराट युग का अंत: टेस्ट क्रिकेट से कोहली का संन्यास, एक सुनहरा अध्याय हुआ समाप्त
भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सोमवार को विराट ने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने संन्यास का ऐलान किया।
तीरंदाजी विश्व कप चरण 2-भारत ने टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता
भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण 2 की टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। पदक दौड़ का मुख्य आकर्षण अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और ऋषभ यादव की पुरुष टीम द्वारा जीता गया स्वर्ण था
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में प्रस्तावित नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 को मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच BCCI का ऐलान, आईपीएल अनिश्चित काल के लिए स्थगित
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े टकराव के कारण BCCI ने IPL टाल दिया है। हालांकि BCCI ने नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी इसके 12 लीग मैच होने बाकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 25 मई को होना था। यह जानकारी PTI ने BCCI के सूत्र के हवाले से दी है।
नीरज चोपड़ा ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 में लेंगे हिस्सा, दो बार चोट के कारण रह चुके हैं बाहर
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस साल 24 जून को चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा शहर में होने वाले गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले वह 2023 और 2024 के संस्करणों से चोट के चलते हट गए थे