IND vs ENG 1st Test: कप्तान शुभमन गिल से हुई बड़ी चूक, ICC लगा सकती है जुर्माना– जानिए क्या है पूरा मामला
भारतीय टेस्ट में गिल युग का आरंभ प्रचंड हुआ। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में पहले ही टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 359 रन ठोक दिए। यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया तो वहीं कप्तान शुभमन गिल 127 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नीरज चोपड़ा ने दो साल बाद जीता पहला डायमंड लीग खिताब
भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपना लोहा मनवाया। उन्होंने पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग मीट में शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
हेडिंग्ले में शुक्रवार से शुरू हुई भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
IND vs ENG 1st Test: काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की वजह
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आज से आगाज हुआ। हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच प्लेयर काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे हैं।
फिटनेस के कारन टीम से हुआ बाहर, मां बनी कोच; अब इंग्लैंड में कमाल दिखाने को तैयार भारत का लाल
कहते हैं इंसान जो ठान ले वो कर दिखाता है। सनक और जिद के साथ माता-पिता का साथ मिल जाए तो फिर बात ही क्या। कुछ ऐसा ही हुआ भारत के 317वें नंबर के टेस्ट खिलाड़ी के साथ।
ICC वनडे रैंकिंग: स्मृति मंधाना बनीं नंबर-1 बैटर, 5 साल बाद मिली टॉप पोजिशन; दीप्ति शर्मा गेंदबाजों में चौथे स्थान पर
ICC की विमेंस वनडे बैटर्स रैंकिंग में भारत की स्मृति मंधाना टॉप पर पहुंच गई हैं। वे साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट और इंग्लैंड की नैटली सिवर ब्रंट को पीछे कर नंबर-1 पर पहुंचीं। मंधाना 5 साल बाद नंबर-1 बैटर बनीं, वे 2019 में आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद टॉप पर पहुंची थी।
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम जर्मनी रवाना, 4 देशों के टूर्नामेंट में लेगी हिस्सा
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम आज सुबह जर्मनी के बर्लिन के लिए रवाना हो गई, जहां वह 21 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाले 4 देशों के अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम की कमान कप्तान अरिजीत सिंह हुंदल के हाथों में है, जो टूर्नामेंट के पहले पूल मैच में 21 जून को मेज़बान जर्मनी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
आईसीसी रैंकिंग में स्मृति मंधाना की धमाकेदार वापसी, बनीं नंबर वन
भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। 28 वर्षीय मंधाना ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए यह मुकाम दोबारा हासिल किया है। वह नवंबर 2019 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान पर पहुंची हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार तीन सुपर ओवर, नीदरलैंड्स ने नेपाल को रोमांचक मुकाबले में हराया
नीदरलैंड्स और नेपाल के बीच टी-20 ट्राई सीरीज के खेले गए मैच में जीत-हार का फैसला 3 सुपर ओवर के बाद हुआ। यह मैच आखिर में नीदरलैंड्स ने जीता। टी-20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ। यह 41वां टी-20 इंटरनेशनल था, जिसमें जीत-हार का फैसला सुपर ओवर से हुआ।
महिला विश्व कप के बाद वनडे को अलविदा कहेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने घोषणा की है कि वह इस वर्ष भारत और श्रीलंका में होने वाले 50 ओवर के महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। हालांकि, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ कैजुअल (चयनित) अनुबंध के तहत उपलब्ध रहेंगी।