रांची में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का आगाज़, स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई और माहौल क्रिकेट रंग में रंग गया।
वनडे से पहले बोले केएल राहुल–धोनी के शहर में खेलना हमेशा खास, फैंस से मिलेगी जबरदस्त ताकत
रांची | 30 नवंबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला होने जा रहा है। शहर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है और दोनों टीमें मुकाबले से पहले तैयारी में पूरी तरह जुटी दिखाई दीं। भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर अभ्यास किया, वहीं साउथ अफ्रीका ने भी अपनी रणनीति को पैना करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
IND vs SA वनडे रांची, JSCA स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 5000 जवान तैनात
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम धुर्वा और आसपास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की स्थिति पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके।
मोर्ने मोर्केल बोले,टीम इंडिया पूरी तरह तैयार, दो खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रूख
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर टीम इंडिया ने तैयारी पूरी कर ली है। मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खिलाड़ी इस हाई प्रोफाइल भिड़ंत के लिए पूरी तरह तैयार हैं और टीम का फोकस तय रणनीति को मैदान पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर है।
रांची में उतरी टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका, 30 नवंबर को पहला वनडे मुकाबला
इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमें गुवाहाटी से रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे और अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे।
रांची में टीम इंडिया का स्पेशल नाइट आउट, धोनी ने खिलाया डिनर, विराट संग ड्राइव का वीडियो वायरल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए स्टेडियम में होने वाले वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया गुरुवार देर रात रांची के एंट्री-लिजेंड एमएस धोनी के फार्महाउस पहुंची, जहां खिलाड़ियों के लिए खास डिनर का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली सहित कई बड़े क्रिकेटर्स धोनी के निमंत्रण पर फार्महाउस पहुंचे और सबने साथ समय बिताया।
Ranchi में हलचल तेज, विराट कोहली सहित खिलाड़ी पहुंचे, IND vs SA वनडे की तैयारियाँ पूरी रफ़्तार पर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले से पहले रांची क्रिकेट माहौल में रंगने लगा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी धीरे-धीरे रांची पहुंच रहे हैं और इसी बीच विराट कोहली के आने की जानकारी ने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के कई खिलाड़ी भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिखाई दिए और वहां से होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए।
भारत 201 पर ढेर, मार्को यान्सन की गेंदबाजी से गुवाहाटी टेस्ट में भौंचक्का हुआ टॉप ऑर्डर
IND vs SA 2nd Test गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 201 रन पर सिमट गई और बड़ी बढ़त से अब भी 288 रन पीछे है।
लक्ष्य सेन ने जापानी खिलाड़ी को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
नई दिल्ली | भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल स्पर्धा का खिताब जीत लिया है। रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी ने जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराया।
बिहार राज्य स्तरीय स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, 399 खिलाड़ी ले रहे भाग
कटिहार : कटिहार जिले के राजेन्द्र स्टेडियम में गुरुवार को बिहार राज्य (अंतर प्रमंडल) स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन, कटिहार के संयुक्त प्रयास से आयोजित की जा रही है।