रांची में टीम इंडिया का स्पेशल नाइट आउट, धोनी ने खिलाया डिनर, विराट संग ड्राइव का वीडियो वायरल

News Saga Desk

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जेएससीए स्टेडियम में होने वाले वनडे मुकाबले से पहले टीम इंडिया गुरुवार देर रात रांची के एंट्री-लिजेंड एमएस धोनी के फार्महाउस पहुंची, जहां खिलाड़ियों के लिए खास डिनर का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली सहित कई बड़े क्रिकेटर्स धोनी के निमंत्रण पर फार्महाउस पहुंचे और सबने साथ समय बिताया।

धोनी जब भी टीम इंडिया रांची में मैच खेलने आती है, अपने साथियों के लिए डिनर होस्ट करने की परंपरा निभाते आ रहे हैं।
धोनी-कोहली की दोस्ती क्रिकेट जगत की सबसे खास बॉन्डिंग मानी जाती है और विराट कई बार कह चुके हैं कि वह धोनी को अपना मार्गदर्शक मानते हैं।

वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से फैल रहा है, जिसमें एमएस धोनी खुद कार ड्राइव करते दिख रहे हैं और उनके साथ आगे की सीट पर विराट कोहली बैठे हैं।
वीडियो में दोनों काफी रिलैक्स मूड में नजर आते हैं, जिससे फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों रात में ड्राइव पर भी निकले थे।

Read More News

Read More