फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का अपराजेय क्रम गुरुवार को चौथे दिन पाकिस्तान पर 5 विकेट की जीत के साथ जारी रहा। यह मैच एफटीजेड क्रिकेट ग्राउंड, कटुनायके में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय टीम ने एक और उल्लेखनीय जीत दर्ज की।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे पीठ की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। नोर्टजे ने पिछले साल जून में टी20 विश्व कप फाइनल के बाद से एक भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बुधवार को रॉड लेवर एरिना में फारिया को 6-1, 6-7, 6-3, 6-2 से हराया। जोकोविच का यह ग्रैंडस्लैम करियर का 430वां सिंगल्स मैच था। वे इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत की फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार दूसरी जीत
भारतीय फिजिकली डिसेबल्ड क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने दूसरे लीग मैच में इंग्लैंड पीडी को 29 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कटुनायके के एफ़टीज़ेड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए टीम के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित किया।
हैदराबाद में आयोजित 42वीं जेकेएआइ राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे झारखंड के 22 कराटेकार
जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 42वीं जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चाइबासा के 22कराटेकार भाग लेंगे।यह जानकारी सेंसाइ पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता 18से22जनवरी तक चलेगा।झारखंड के 22 कराटेकार भाग लेंगे।
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 21 मार्च से : राजीव शुक्ला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने बीसीसीआई की विशेष आम बैठक के बाद मुंबई में यह घोषणा की। हालांकि प्लेऑफ या फाइनल की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास: भारत के लिए 18 मैच खेलें
भारतीय पेसर वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय वरुण ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 (VHT) से झारखंड के बाहर होने के बाद यह घोषणा की। वरुण ने 2023-24 रणजी सीजन के आखिर में रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब व्हाइट बॉल फॉर्मेट भी छोड़ने का फैसला ले लिया है।
जमशेदपुर की बेटी नेशनल गेम्स में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व
जमशेदपुर की राज अदिति 38वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखंड में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाले गेम्स में हिस्सा लेने के लिए राज अदिती रवाना हो चुकी है। उनके तीरंदाज बनने के पीछे पिता सूर्यमणि शर्मा का संघर्ष भी जुड़ा हुआ है।
राष्ट्रीय तलवारबाजी में दिखा बिहार का दम, रवि ने जीता कांस्य
पूर्वी चंपारण के रवि कुमार यादव ने 19वीं कैडेट (अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों से बाहर
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज से आराम दिया जाएगा, जिसमें पांच टी20 और तीन वनडे शामिल हैं। यह सीरीज 22 जनवरी को कोलकाता में पहले टी-20 मैच से शुरू होगी।