मेलबर्न टेस्ट : चौथे दिन का खेल खत्म, 333 रनों की हुई ऑस्ट्रेलिया की बढ़त
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। नाथन लियोन 41 रन और स्कॉट बोलैंड और 10 बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए अब तक 55 रन की साझेदारी कर ली है।
नीतीश रेड्डी की पहली सेंचुरी, इंडिया 358/9
नीतीश रेड्डी के शतक के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी कर ली है। एक समय उस पर फॉलोऑन खेलने का खतरा मंडरा रहा था। फिलहाल, टीम 116 रन से पीछे है। भारत ने मेलबर्न में शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक पहली पारी में 9 विकेट पर 358 रन बनाए। नीतीश रेड्डी 105 और मोहम्मद सिराज 2 रन पर नाबाद हैं।
IND vs AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारतीय पारी लड़खड़ाई
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में शुरू हुआ चौथा टेस्ट मैच में दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शतक लगाकर अपनी धुआंधार फॉर्म को बरकारार रखा है।
मेलबर्न टेस्ट : पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर बनाए 311 रन
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत यहां खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। का खेल खत्म होने पर स्टीव स्मिथ 68 और कप्तान पैट कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार बल्लेबाजों स्टीव स्मिथ (नाबाद 68) उस्मान ख्वाजा (57), मार्नस लाबुशेन (72) और सैम कोंस्टास (60) ने अर्धशतक लगाए।
भारत ने दूसरे ODI में वेस्टइंडीज को 115 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 115 नरों से मात दी है। टी20 श्रृंखला में बाद अब एकदिवसीय सीरीज में भी भारतीय महिला टीम ने अपनी मजबूत पकड़ बनाते हुए अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वडोदरा के मैदान पर खेले गया यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा। दोनों टीमों ने मिलकर एक मैच में 601 रन बनाए।
आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, निकी प्रसाद होंगी कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु को मिल सकता है खेल रत्न
पेरिस ओलिंपिक्स में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर को सरकार मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड दे सकती है। खेल पुरस्कारों के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए खिलाड़ियों में मनु भाकर का नाम नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया
चैंपियंस ट्रॉफी: भारत-पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को होगा
भारत अपने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच यूएई में खेलेगा। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और यूएई के वरिष्ठ मंत्री शेख नाहयान अल मुबारक की पाकिस्तान में हुई बैठक के बाद यह तय हुआ। शेख नाहयान अमीरात क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख भी हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी
पाकिस्तान ने 36 रन से जीता तीसरा वनडे
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच 36 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है।
भारतीय टीम ने जीता महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब
भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आयोजित महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश महिला अंडर 19 टीम को 41 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया।