कोलकाता रेप-मर्डर केस में संजय रॉय दोषी करार, सजा का ऐलान सोमवार को होगा
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। जस्टिस अनिर्बान दास दोपहर 2.30 बजे फैसला सुनाया। संजय रॉय को सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। अदालत ने 162 दिन बाद फैसला सुनाया है। रेप-मर्डर की घटना 9 अगस्त 2024 की है और फैसला 18 जनवरी 2025 को आया है। CBI ने आरोपी संजय के लिए फांसी की मांग की है।
मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज कांड – पश्चिम बंगाल सरकार ने पश्चिम बंगाल फार्मास्युटिकल्स की 14 दवाओं पर लगाई रोक
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की सरकारी एजेंसी पश्चिम बंगाल फार्मास्युटिकल्स द्वारा सप्लाई की जा रही 14 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद लिया गया है, जहां कथित रूप से इस एजेंसी द्वारा आपूर्ति किए गए रिंगर लैक्टेट सॉल्यूशन के इस्तेमाल के बाद गंभीर जटिलताएं सामने आई थीं।
कोलकाता में समर्पण ट्रस्ट ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई
समर्पण ट्रस्ट ने शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। आनंद हाउस स्थित ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित इस समारोह में पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई।
भगवान बिरसा मुंडा की संघर्ष स्थली डोम्बारीबुरू में दी गई शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि
अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की संघर्ष स्थली डोम्बारी बुरू में गुरुवार को शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समेत
आरजी कर मामले में फैसला 18 जनवरी को
कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में 31 वर्षीय महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियालदह अदालत ने सुनवाई पूरी कर ली है। 18 जनवरी को मामले में फैसला सुनाया जाएगा।
वाम शासनकाल में फर्जी एक्सचेंज कार्ड से प्राथमिक शिक्षक बने, हाई कोर्ट ने मांगी शिक्षा विभाग और सीआईडी की रिपोर्ट
कलकत्ता हाई कोर्ट ने वाम शासनकाल के दौरान 2009 में प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त हुए सभी शिक्षकों के रोजगार एक्सचेंज कार्ड की जांच का आदेश दिया है।
मालदा तृणमूल पार्षद हत्याकांड : नरेन्द्रनाथ तिवारी और स्वपन शर्मा मुख्य आरोपित, हत्या का मकसद अब भी स्पष्ट नहीं
मालदा में तृणमूल पार्षद दुलाल सरकार उर्फ बाबला सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो मुख्य आरोपित नरेंद्रनाथ तिवारी और स्वपन शर्मा हैं। हालांकि, हत्या का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह जानकारी बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी दक्षिण बंगाल सुप्रतीम सरकार ने दी।
विधायक आवास में अभिषेक का नाम लेकर रंगदारी का आरोप, स्पीकर ने जारी किए आठ नए निर्देश
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नाम का उपयोग कर और भाजपा विधायक निखिलरंजन दे के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल कर विधायक आवास में रंगदारी वसूलने के आरोप के बाद, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने विधायक आवास के प्रबंधन के लिए आठ बिंदुओं वाला एक निर्देश जारी किया है
कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित : सड़कों पर उतरी भीड़, यात्रियों को भारी परेशानी
News Saga Desk कोलकाता :- सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए दक्षिणेश्वरगामी मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। इस घटना के बाद बचाव कार्य के लिए मेट्रो सेवा बंद करनी पड़ी। कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर करीब ढाई घंटे तक सेवा बाधित रही, जिससे यात्री परेशान हो गए और सड़कों पर भी भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। चांदनी चौक स्टेशन पर हुई इस घटना के कारण मेट्रो सेवा मैदान से गिरीश पार्क के बीच पूरी तरह से ठप हो गई। कवि सुभाष से मैदान और दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क तक मेट्रो असामान्य रूप से चली। अप और डाउन दोनों लाइनें बंद रहने से हजारों यात्री मेट्रो के भीतर फंसे रहे, जबकि कई लोग मजबूरी में गंतव्य से पहले ही स्टेशन छोड़कर बाहर निकल गए। सड़कों पर भारी भीड़ मेट्रो सेवा ठप होने के कारण बड़ी संख्या में यात्री सड़कों पर उतर आए। रवींद्र सदन, मैदान और गिरीश पार्क जैसे मेट्रो स्टेशनों के पास यातायात जाम हो गया। बसों में पहले से ही भीड़ थी, जिससे कई यात्री बसों में चढ़ने में असमर्थ रहे। बसों की कमी का फायदा उठाकर टैक्सी और ऐप कैब चालकों ने मनमाने किराए वसूले। मैदान से एस्प्लेनेड जाने के लिए 150 रुपये और श्यामबाजार से सेंट्रल तक 200 रुपये तक वसूले गए। कई यात्रियों ने थक हारकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर चलना शुरू कर दिया। करीब 2:25 बजे मेट्रो प्रबंधन ने सेवा बहाल होने की घोषणा की। इसके बाद यात्रियों को राहत मिली और सड़कों पर भीड़ धीरे-धीरे कम हुई।
मालदा में बरामद जली हुई महिला के शव की पहचान, गिरफ्तार आरोपित
मालदा के चांचल इलाके में एक आम बागान से जली हुई महिला के शव बरामद की पहचान हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल से रक्तरंजित चाकू, नाक की नथ और हार बरामद किया था। इसके अलावा पास के जलाशय से एक बैग भी मिला, जिसमें आधार और वोटर कार्ड थे।