गुमला के चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े

News Saga Desk

गुमला जिले के चैनपुर थाना प्रभारी को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को रांची ब्रांच की एसीबी टीम ने थाना प्रभारी शैलेश कुमार को घूस लेते हुए पकड़ा।

एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी थाना प्रभारी को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पर एक मामले में मदद करने के नाम पर वादी से रिश्वत की मांग करने का आरोप है।

एसीबी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तारी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत की गई है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More