रांची में खुलेगा CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय, जून से शुरू होगा काम

News Saga Desk

रांची।  राजधानी रांची के छात्रों और सीबीएसई स्कूलों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बोर्ड से जुड़े दस्तावेजी कामों के लिए पटना नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि रांची के पुंदाग में जल्द ही सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय खुलने जा रहा है। सीबीएसई द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपसचिव रामवीर को रांची का क्षेत्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुणे क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत थे। रांची में यह कार्यालय पुंदाग स्थित शालीमार बाग के पास एक अपार्टमेंट में खोला जाएगा। अभी वहां सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। 

400 से अधिक स्कूलों को मिलेगा फायदा

 झारखंड में सीबीएसई से जुड़े 400 से ज्यादा स्कूल हैं। क्षेत्रीय कार्यालय खुलने के बाद स्कूलों को संबद्धता, अपग्रेडेशन और अन्य दस्तावेज संबंधी कार्यों के लिए पटना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब ये सभी काम रांची में ही पूरे हो सकेंगे। संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह से यह कार्यालय पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए 43 पदों का सृजन भी किया जा रहा है, ताकि कामकाज सुचारू रूप से चल सके। 


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More