शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
News Saga Desk
मुंबई : महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंच रही हैं। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है और प्रशंसक भी बड़ी संख्या में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ रहे हैं।
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान कई प्रमुख कलाकारों, राजनेताओं और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनके निधन से फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
No Comment! Be the first one.