बुंडू में पेड़ से लटकते मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। माझिटोली स्थित पगला बाबा रोड के पास एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटकते हुए बरामद किए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शवों को कहीं और से लाकर यहां लटकाया गया है, जबकि कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं हत्या और आत्महत्या को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

अब तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More