सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

News Saga Desk

रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड (सीयूजे) के पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 21 मार्च तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuj.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। सीयूजे में पीएचडी प्रवेश यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) के माध्यम से होगा। सीयूजे से पीएचडी करने वाले छात्रों को प्रति माह 8,000 रुपये की फैलोशिप प्रदान की जाएगी। सामान्य श्रेणी के लिए 137, ओबीसी के लिए 40, ईडब्ल्यूएस के लिए 22, एससी के लिए 23 और एसटी के लिए 12 सीटें हैं। यह जानकारी सीयूजे प्रशासन की ओर से गुरुवार को दी गई।


Read More News

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More