चतरा कॉलेज : जेल में बंद छात्र की जगह दोस्त दे रहा था परीक्षा, पकड़ा गया

News Saga Desk

चतरा। चतरा कॉलेज परीक्षा केंद्र में बीए सेमेस्टर-1 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। एक छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। मामला यह है कि बिहार की जेल में अवैध शराब के मामले में बंद छात्र कामेश्वर कुमार की जगह उसका दोस्त दीपक कुमार यादव परीक्षा दे रहा था। दीपक इससे पहले लगभग सभी विषयों की परीक्षा दे चुका था, लेकिन अंतिम दिन वीक्षक को उस पर शक हुआ। जांच के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

क्या हुआ मौके पर

फर्जी छात्र दीपक से घंटों पूछताछ की गई, एडमिट कार्ड की जांच में गड़बड़ी सामने आई। असली छात्र कामेश्वर कुमार को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। दीपक से बॉन्ड लिखवाकर छोड़ दिया गया आगे की कार्रवाई विनोबा भावे विश्वविद्यालय के निर्देश पर की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक विवेक आशीष बाखला ने बताया कि, “एडमिट कार्ड में दर्ज छात्र को परीक्षा से बाहर कर दिया गया है और फर्जी परीक्षार्थी से बॉन्ड लिखवाकर छोड़ा गया है। अब आगे की कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा तय की जाएगी।”


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More