मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को समयपालन और अनुशासन का निर्देश

News Saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्य सचिवालय के कई विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष सहित विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने, अनुशासन बनाए रखने और कार्य निष्पादन में संवेदनशीलता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही सचिवालय परिसर की सफाई, हरियाली, उद्यान रखरखाव तथा आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय को और अधिक सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक सुधार योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More