मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, नीतीश कुमार ने 10 लाख महिलाओं के खातों में भेजे 10-10 हजार रुपये

News Saga Desk

पटना। बिहार में एनडीए सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बड़ी वित्तीय पहल की है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने 10 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
इनमें 9.50 लाख लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से तथा 50 हजार महिलाएं शहरी क्षेत्रों से हैं।

यह योजना 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च की गई थी। इसके बाद से राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। योजना के आरंभ के साथ ही 75 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी थी, जिसके लिए 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले एक करोड़ 21 लाख महिलाओं को सहायता दी गई, जबकि अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

सरकार अब उन महिलाओं द्वारा शुरू किए गए स्वरोजगार की समीक्षा कर रही है, जिन्हें पहले भुगतान मिल चुका है। इसके लिए जिले से पंचायत स्तर तक जीविका टीमों की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर लाभार्थियों के कार्य और आय सृजन की स्थिति का आकलन करेंगी। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि छह महीने के भीतर मूल्यांकन के बाद योग्य महिलाओं को अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More