शादी में थिरके चिराग पासवान, अपनी ही फिल्म के गाने पर डांस का वीडियो वायरल

News Saga Desk

पटना में एक शादी समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज़ सामने आया। आयोजन में मौजूद लोगों की फरमाइश पर चिराग मंच पर पहुंचे और अपनी ही फिल्म ‘मिले न मिले हम’ के लोकप्रिय गाने ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ पर थिरकते नजर आए। उनका यह छोटा लेकिन मजेदार डांस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीबी की शादी में दिखा चिराग का फिल्मी अंदाज़

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर सांसद चिराग पासवान अपने एक करीबी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वहां लोगों ने उनसे मंच पर आने का अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने कुछ सेकंड के लिए गाने पर डांस किया। वे तुरंत मंच से नीचे उतर गए, लेकिन तब तक उनके समर्थकों ने यह पल कैमरे में कैद कर लिया था। वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है।

पुरानी फिल्म का गाना फिर से चर्चा में

इस वायरल वीडियो के बाद चिराग की 14 साल पुरानी फिल्म ‘मिले न मिले हम’ का गाना ‘कट्टो गिलहरी…’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स इस गाने को “चिराग की एवरग्रीन एंट्री” बताते हुए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

पहले भी ट्रेंड हुआ था यह गाना

यह पहला मौका नहीं है जब यह गाना सुर्खियों में आया हो। लोकसभा चुनाव 2024 में पांच सीटों की जीत के बाद भी यही गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लोजपा (आर) को 19 सीटें मिलने के बाद चिराग का यह फिल्मी गाना फिर लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

फिल्म फ्लॉप लेकिन गाना सुपरहिट

चिराग पासवान ने 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन दलेर मेहंदी की आवाज़ में बना गाना ‘कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी’ आज भी शादियों और पार्टियों में खूब बजता है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More