रांची में दो गुटों के बीच झड़प, फायरिंग में तीन घायल, कई हिरासत में

News Saga Desk

रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच झड़प के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में इमरान, तबरेज, नदीम शामिल हैं। गोलीबारी में घायल हुए इमरान नाम के युवक ने बताया कि जेल में बंद अपराधी अली के गुर्गों की ओर से फायरिंग की गई है। इमरान के अनुसार अली के गुर्गों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी, मामला थाने तक भी पहुचा था, लेकिन विवाद नहीं थमा। इसी मामले के बाद दोनों गुट शुक्रवार रात आपस मे भिड़ गए। इसमें अली के लोगों ने फायरिंग कर दी। रमजान की वजह से डोरंडा के बेलादर मोहल्ले में देर रात होने के बाद भी चहल पहल थी, लेकिन फायरिंग के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। इसमें भी कुछ लोग घायल हुए हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, हटिया डीएसपी, डोरंडा थानेदार, चुटिया थानेदार, लोअर बाजार थानेदार सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने पूरे बेलादर मोहल्ले को घेर लिया। गोलीबारी में शामिल होने के शक में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया है। सबसे पूछताछ जारी है। पुलिस इलाके में कैम्प कर रही है।

रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि आपसी विवाद के बाद फायरिंग की गई है, जिसमें तीन लोगों को गोलियां लगी हैं, एक व्यक्ति के सीने में गोलियां लगी हैं। अब तक की जानकारी में तीनों ही सेफ हैं। सिटी एसपी ने कड़े लहजे में कहा कि फायरिंग करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More