होली के दिन गिरिडीह में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, बीच सड़क पर होली खेलने को लेकर हुआ विवाद

News Saga Desk

होली में हुड़दंग न हो ऐसा शायद ही होता है। इस बार की होली में भी झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला में होली के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण सड़क पर होली खेल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें सड़क पर होली खेलने से मना किया और अपने-अपने घरों के पास होली खेलने की बात कही।

ग्रामीणों ने भी बात को स्वीकारा कि वो बीच सड़क होली खेल रहे थे। जब पुलिस ने विरोध किया तो बहस बढ़ गयी बहस बढ़ने के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया और झड़प की स्थिति बन गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर थाना पुलिस द्वारा जातिसूचक गाली दी गई और बेरहमी से मारपीट की गई।
घटना में गर्भवती महिला सहित छह लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज गिरीडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में थाना पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की मांग की। थाना परिसर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच फिर झड़प की स्थिति बन गई। हालांकि भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात को नियंत्रण में कर लिया।

फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More