असम के कामाख्या मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

News Saga Desk

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को यानि आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की, इस दौरान उन्होंने झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से पूजा संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

“मां कामाख्या की कृपा से झारखंड आगे बढ़े”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें एक बार फिर मां कामाख्या के दरबार में आने का अवसर मिला। उन्होंने विश्वास जताया कि मां की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।

धार्मिक आस्था के साथ जनकल्याण की कामना

मुख्यमंत्री का यह दौरा जहां एक ओर धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, वहीं उन्होंने राज्य के विकास और जनता के कल्याण को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Read More News

Read More