बिहार में शीतलहर का असर तेज, 4-5 दिन तक ठंड से राहत नहीं, प्रशासन अलर्ट

News Saga Desk

बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूरज के दर्शन तक नहीं हुए हैं। दिन और रात के तापमान में भी खास अंतर नहीं रह गया है, जिससे पूरे दिन ठिठुरन महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर बना रह सकता है। ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

पटना में प्रशासन ने की खास व्यवस्था

कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। इसके साथ ही जरूरतमंदों और बेघर लोगों के लिए विभिन्न इलाकों में रैन बसेरे भी तैयार किए गए हैं।

गरीब और जरूरतमंदों पर खास ध्यान

पटना के अलग-अलग इलाकों से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रैन बसेरों में लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं चौक-चौराहों पर जलाए गए अलाव के आसपास ठंड से बचने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

क्यों बढ़ी है ठंड?

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अभी भी प्रभावी है। इसके अलावा उत्तरी भारत के ऊपर सबट्रॉपिकल पछुआ जेट स्ट्रीम भी सक्रिय बनी हुई है, जिससे ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है। यही कारण है कि बिहार में शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी है।

कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों से सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की अपील की गई है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More