कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी, जानिए नया भाव

News Saga Desk

दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़कर 2078.50 रुपये हो गए हैं। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 218 रुपये बढ़कर 2208 रुपये हो गई है।

शहरवार कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की ताजा कीमत

शहरकीमत (19 kg सिलेंडर)
दिल्ली₹2078.50
कोलकाता₹2208
मुंबई₹2031
चेन्नई₹2246.50
पटना₹2365
जयपुर₹2031
रांची₹2120

5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी

5 किलो वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर की कीमत आज से 549 रुपये प्रति रिफिल हो गई है, जिसमें 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

पिछले महीनों में हुई बढ़ोतरी

इससे पहले 1 मार्च 2026 को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, 7 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये का इजाफा हुआ था। अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कुल मिलाकर करीब 300 रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More